जमशेदपुर : पांच दिन पूर्व हुई थी शादी, गुटका खा कर थूकने के दौरान तीन तल्ला के कॉरिडोर से गिरा युवक, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2018 7:44 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : कीताडीह स्थित जग वैष्णवी अपार्टमेंट के तीसरे मंजिल के कॉरिडोर से गिरने पर धर्मवीर मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी. धर्मवीर अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर रहते थे. थर्ड फ्लोर पर उनके चाचा का फ्लैट था. घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है. घटना के संबंध में धर्मवीर के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कीताडीह स्थित जग वैष्णवी अपार्टमेंट के तीसरे मंजिल के कॉरिडोर से गिरने पर धर्मवीर मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी. धर्मवीर अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर रहते थे. थर्ड फ्लोर पर उनके चाचा का फ्लैट था. घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है. घटना के संबंध में धर्मवीर के पिता महावीर मिश्रा ने बताया कि देर शाम को वह ड्यूटी से घर लौटा था. उस वक्त वह फ्लैट के नीचे बैठे हुए थे. उसी दौरान अचानक से कुछ लड़के दौड़ कर गये, तो उन्हें लगा कि कोई मवेशी गिरा है.
लेकिन जब उसे उठा कर रोशनी में लाया गया तो देखा कि धर्मवीर है. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. महावीर मिश्रा और परिवार के कुछ लोगों ने बताया कि धर्मवीर को गुटखा खाने की आदत थी. वह बार-बार थूकने के लिए जाता था. जहां से धर्मवीर गिरा है उस कारिडोर का रेलिंग की ऊचांई करीब तीन फिट ही है. परिवार के लोगों ने यह आशंका व्यक्त की है कि थूकने के दौरान चक्कर आने से भी वह गिर गया होगा. क्योंकि उसे रक्तचाप की बीमारी थी. परिवार के लोगों ने बताया कि धर्मवीर आदित्यपुर स्थित एक गैस एजेंसी में एकाउंटेंड का काम करता था.
11 दिसंबर को हुई थी शादी : धर्मवीर के पिता महावीर मिश्रा ने बताया कि 11 दिसंबर 2018 को उसकी शादी हुई थी. बेटे का बारात लेकर पटना गये थे. अभी तो बहू के आये हुए चार दिन ही हुए हैं.पत्नी को जैसे ही पता चला कि उसके पति की मौत हो चुकी है, तो वह खड़े – खड़े बेहोश हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










