सीआरएम बारा में 125 प्वाइंट आइबी का प्रस्ताव

Updated at : 19 Jun 2014 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरएम बारा में 125 प्वाइंट आइबी का प्रस्ताव

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम बारा) में आइबी का नया प्रस्ताव मैनेजमेंट ने यूनियन को सौंपा है. इस प्रस्ताव पर यूनियन को विचार करना है. आइबी के प्रस्ताव के तहत कर्मचारियों ने अगर सौ फीसदी प्रोडक्शन किया तो उनको 125 प्वाइंट मिलेगा और अगर 70 फीसदी प्रोडक्शन किया गया तो 95 प्वाइंट […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम बारा) में आइबी का नया प्रस्ताव मैनेजमेंट ने यूनियन को सौंपा है. इस प्रस्ताव पर यूनियन को विचार करना है. आइबी के प्रस्ताव के तहत कर्मचारियों ने अगर सौ फीसदी प्रोडक्शन किया तो उनको 125 प्वाइंट मिलेगा और अगर 70 फीसदी प्रोडक्शन किया गया तो 95 प्वाइंट मिलेगा. इसके लिए वार्षिक उत्पादन लक्ष्य (एओपी) भी निर्धारित किया गया है.

इसके तहत 4 लाख 68 हजार टन का उत्पादन लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वर्तमान में एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को ही 160 प्वाइंट का आइबी मिल रहा है जबकि जो कर्मचारी दूसरे विभागों से आये हैं, उसको 12 माह का एवरेज आइबी दिया गया है. इससे पहले लेबर यूटिलाइजेशन (एलयू) पर 10 प्वाइंट, ओपीपीपीएस पर 30 प्वाइंट और टीइएफ पर 20 प्वाइंट कर्मचारियों को मिला करता है. वर्तमान में मैनेजमेंट की ओर से जो प्रस्ताव दिया गया है, उससे कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा. अब यूनियन इसको लेकर मैनेजमेंट को अपनी ओर से भी प्रस्ताव देगा या फिर मैनेजमेंट के प्रस्ताव को खारिज कर नये प्रस्ताव का डिमांड कर सकता है. यह नया विभाग है, जहां आइबी अब तक तय नहीं हो पाया है.

कई विभागों का आइबी पेंडिंग
मैनेजमेंट की ओर से यूनियन को कई विभागों के आइबी का प्रस्ताव दिया है. यह प्रस्ताव अब तक पेंडिंग ही है. यूनियन की ओर से इस पर फैसला आया है. जितने भी विभाग का आइबी का प्रस्ताव आ रहा है, वह सारा प्रस्ताव काफी नुकसानदेह है, लिहाजा, इसको लेकर यूनियन भी इस मामले में तेजी दिखाना नहीं चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola