जमशेदपुर : इंजेक्शन देने से हुई थी महिला की मौत, महिला की मौत के बाद से डॉक्टर फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2018 4:56 AM
जमशेदपुर : शंकोसाई की अकली गोराई की मौत इंजेक्शन की वजह से हुई. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. रिपोर्ट उलीडीह पुलिसके पास आ गयी है. घटना के बाद से इंजेक्शन देने वाला डाॅ प्रमोद कुमार फरार है. इस मामले में मृतका के पति गोकुल गोराई ने उलीडीह थाना में डॉ प्रमोद कुमार के […]
जमशेदपुर : शंकोसाई की अकली गोराई की मौत इंजेक्शन की वजह से हुई. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. रिपोर्ट उलीडीह पुलिसके पास आ गयी है. घटना के बाद से इंजेक्शन देने वाला डाॅ प्रमोद कुमार फरार है. इस मामले में मृतका के पति गोकुल गोराई ने उलीडीह थाना में डॉ प्रमोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था.
कमर में दर्द से परेशान थी, डॉ प्रमोद ने दिया था इंजेक्शन : दर्ज केस के मुताबिक 29 नवंबर की रात अकली गोराई की कमर में काफी दर्द हो रहा था. दर्द बढ़ने पर पति गोकुल गोराई उसे पड़ोस के डॉ प्रमोद की क्लिनिक में ले गया जहां जांच के बाद डॉ प्रमोद ने एक इंजेक्शन दिया था और घर जा कर आराम करने को कहा था. घर जाने के कुछ देर बाद दर्द अौर बढ़ गया.
उसके बाद परिवार के लोग उसे एमजीएम अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला के मृत घोषित होने के साथ ही परिवार के लोग ने डॉक्टर प्रमोद कुमार को सूचना देने आये लेकिन लेकिन उसके पूर्व ही वह घर से फरार हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










