ePaper

जमशेदपुर : बारात में शामिल युवतियों ने सड़क पर किया डांस, तो गुरुद्वारे में नहीं होगी दूल्हे की शादी

Updated at : 10 Dec 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :  बारात में शामिल युवतियों ने सड़क पर किया डांस, तो गुरुद्वारे में नहीं होगी दूल्हे की शादी

जमशेदपुर : जिस बारात में शामिल युवतियां सड़क पर डांस करती नजर आयेंगी, उस बारात के दूल्हे का आनंद कारज गुरुद्वारा में नहीं होने दिया जायेगा. इसके अलावा कोई भी आनंद कारज दोपहर 12 बजे के बाद नहीं होगा. यह फैसला रविवार को सीजीपीसी की आमसभा में लिया गया. नियम को सख्ती से लागू करने […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जिस बारात में शामिल युवतियां सड़क पर डांस करती नजर आयेंगी, उस बारात के दूल्हे का आनंद कारज गुरुद्वारा में नहीं होने दिया जायेगा. इसके अलावा कोई भी आनंद कारज दोपहर 12 बजे के बाद नहीं होगा. यह फैसला रविवार को सीजीपीसी की आमसभा में लिया गया. नियम को सख्ती से लागू करने से पहले 13 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन में सीजीपीसी द्वारा पंपलेट वितरित कर समाज के लोगों को जानकारी दी जायेगी.
इसके अलावा गुरुद्वारों के नोटिस बोर्ड व हॉल बुक व गुरुद्वारा में शादी करने के लिए पत्र देने आये लड़का (वर) व लड़की (वधू) पक्ष को नियम पालने करने संबंधी पत्र दिया जायेगा. इसके बाद भी अगर कोई नियम पालन नहीं करता है, तो गुरुद्वारा में ग्रंथी व कीर्तनी जत्था दोनों मौजूद नहीं रहेंगे. 12 बजे के बाद आनंद कारज करने पहुंचे लड़का-लड़की पक्ष के लोग खुद ग्रंथी व कीर्तनी जत्था का अपने स्तर पर इंतजाम करेंगे.
आमसभा में कहा गया कि लेट से बारात आने पर कुछ लड़का पक्ष के लोग गुरुद्वारा कमेटी को फाइन देकर आनंद कारज करा लेते थे, लेकिन अब कमेटी फाइन करने के बजाय सख्ती से नियम लागू करेगी. कुछ गुरुद्वारा कमेटी के प्रधानों ने यह भी सुझाव दिया कि आनंद कारज सुबह-सुबह लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के कुछ लोग गुरुद्वारा पहुंच कर करा लें.
इसके बाद बारात 12 बजे के बाद लायें या दोपहर बाद, यह उन पर निर्भर करता है. फिलहाल सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने 12 बजे से पहले आनंद कारज और बारात में लड़कियों-युवतियों के सड़क पर डांस करने पर रोक लगा दी है.
शैलेंद्र सिंह के कार्यकाल में बना था नियम. बैठक में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल में नियम बनाया गया था कि आनंद कारज 12 बजे से पहले, बारात में लड़कियों के बीच सड़क पर डांस करने पर रोक, लावा फेरे में लड़की के सूट-सलवार पहनकर शामिल होने आदि नियम बनाये गये थे, जिसे शुरुआत में शहर के अलावा पूरे देश में लागू किया गया था.
लेकिन अब फिर नियम तोड़ा जा रहा है. तारा सिंह बने सीनियर मीत प्रधान, बन्नी बने मीडिया प्रभारी. बैठक में गुरमुख सिंह मुखे ने सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह को सीनियर मीत प्रधान, बारीडीह के अमरजीत सिंह भामरा को मीत प्रधान बनाया है. इसके अलावा अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह गंभीर व जसबीर सिंह पदरी को प्रशासनिक गतिविधि देखने का जिम्मा सौंपा है. तरणप्रीत सिंह बन्नी को प्रेस प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी जसविंदर सिंह जस्सी को बनाया है.
ये दिये गये सुझाव
  • बारात में पटाखों का इस्तेमाल पर रोक लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाया जाये : हरनेक सिंह
  • एक दिन में एक गुरुद्वारा में दो से ज्यादा आनंद कारज की अनुमति न दी जाये : सतनाम सिंह
  • गुरुद्वारों में अखंड पाठ करने वाले पाठी व गुरुद्वाराें के ग्रंथी का वेतनमान बढ़ाया जाये : जगजीत सिंह गांधी
  • 12 बजे के बाद आनंद कारज करने वालों पर कमेटी द्वारा फाइन निर्धारित हो : गुरविंदर सिंह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola