टाटा स्टील: वेज रिवीजन पर वार्ता विफल

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर हुई वार्ता टूट गयी है. कंपनी के उपाध्यक्ष मानव संसाधन प्रबंधन (वीपी एचआरएम) के स्तर पर शनिवार को निर्णायक वार्ता होनी थी. लेकिन मैनेजमेंट अपनी जिद्द पर अड़ा रहा. यूनियन ने भी मैनेजमेंट की कोई बात नहीं मानी और साफ तौर पर कह दिया […]
जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर हुई वार्ता टूट गयी है. कंपनी के उपाध्यक्ष मानव संसाधन प्रबंधन (वीपी एचआरएम) के स्तर पर शनिवार को निर्णायक वार्ता होनी थी. लेकिन मैनेजमेंट अपनी जिद्द पर अड़ा रहा.
यूनियन ने भी मैनेजमेंट की कोई बात नहीं मानी और साफ तौर पर कह दिया कि कोई भी ऐसा समझौता वे लोग नहीं करेंगे, जिससे मजदूरों का नुकसान हो. इसके बाद शाम करीब सात बजे के बाद वार्ता टेबुल से यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा और उपाध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु उठ गये और वार्ता टूट गयी. अब आगे की रणनीति बनाने में यूनियन के सारे पदाधिकारी जुटे हुए हैं. अब नये सिरे से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति बनायी जायेगी. वेज रिवीजन को लेकर पहली
बार ऐसे हालात उत्पन्न हुए हैं. अब तक एनजेसीएस की तर्ज पर ही वेज रिवीजन समझौता हुआ करता था. यह पहला मौका है कि वेज रिवीजन समझौता एनजेसीएस से बाहर हटकर हो रहा है, जिस कारण इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




