हवा का रुख बदला, मॉनसून आने का इंतजार

जमशेदपुरः हवा का रूख धीरे-धीरे बदल रहा है. दिन भर तेज गरमी के बाद शाम को बादल छा रहे हैं तथा थोड़ी बहुत बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञानी इसे प्री मॉनसून की प्रक्रिया और मॉनसून के स्वागत की तैयारी मान रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी गरज के साथ […]
जमशेदपुरः हवा का रूख धीरे-धीरे बदल रहा है. दिन भर तेज गरमी के बाद शाम को बादल छा रहे हैं तथा थोड़ी बहुत बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञानी इसे प्री मॉनसून की प्रक्रिया और मॉनसून के स्वागत की तैयारी मान रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. ऐसा ही रहा, तो 15 जून तक मौसम में परिवर्तन और गरमी से राहत मिल सकती है.
आंधी व हल्की बारिश से थोड़ी राहत. सुबह से दोपहर तक आग झुलसा देनेवाली गरमी से आंधी व हल्की बारिश ने थोड़ी राहत दिलायी. हालांकि रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 02.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 40.2, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्यत: 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आद्र्रता अधिकतम 67 और न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




