मंदिर का दो पक्ष आमने-सामने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर में हाइमास्ट लाइट का उदघाटन को लेकर विवाद शुरू हो गया है. विधायक की अनुशंसा से लगे उक्त हाइमास्ट लाइट जेएनएसी प्रशासन ने समरेश के माध्यम से लगवाया था. पोल पर लाइट लगाने के बाद बिजली कनेक्शन जोड़कर पहले मंगलवार को ट्रायल किया गया. फिर उदघाटन किया गया. इधर, जेएनएसी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर में हाइमास्ट लाइट का उदघाटन को लेकर विवाद शुरू हो गया है. विधायक की अनुशंसा से लगे उक्त हाइमास्ट लाइट जेएनएसी प्रशासन ने समरेश के माध्यम से लगवाया था. पोल पर लाइट लगाने के बाद बिजली कनेक्शन जोड़कर पहले मंगलवार को ट्रायल किया गया. फिर उदघाटन किया गया.
इधर, जेएनएसी ने अनुमति के बगैर हाइमास्ट लाइट के उदघाटन की रिपोर्ट साकची पुलिस से की. थोड़ी ही देर में साकची पुलिस के पदाधिकारी, फोर्स, जेएनएसी के सिटी मैनेजर ज्योतिपुंज पांडेय, सिटी मैनेजर रवि भारती व जेएनएसी के कर्मी पहुंचे. वहां हाइमास्ट लाइट उदघाटन के मामले में पुरोहित मनोज वाजपेयी व अन्य से पूछताछ की. इसके बाद जेएनएसी की टीम ने एजेंसी को फटकार लगायी तथा लाइट का कनेक्शन हटा दिया.
एक पक्ष
शीतला मंदिर हाइमास्ट लाइट का ट्रॉयल किया जा रहा था, लेकिन उसे उदघाटन करार देते हुए नया विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि मंदिर में दुर्गापूजा की तैयारी में लोग लगे हुए हैं. राजू वाजपेयी
दूसरा पक्ष
मंदिर में अक्षेस की अनुमति के बगैर हाइमास्ट लाइट का उदघाटन किया गया है, कानून को कुछ लोग मजाक बना दिये है. पूरा मामले अक्षेस अौर साकची पुलिस के पदाधिकारी ने देखा है. धनजी पांडेय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










