दो जोड़ी यूनिफॉर्म, एक स्वेटर व जूता मोजा के लिए मिलेंगे "600
Updated at : 26 Sep 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक बच्चों को सरकार की तरफ से यूनिफॉर्म के साथ ही जूता मोजा व स्वेटर खरीदने के लिए राशि उपलब्ध करायी जायेगी. लेकिन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अोर से पोशाक या या उक्त सामग्री की खरीद के लिए जो राशि आवंटित की जा रही […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक बच्चों को सरकार की तरफ से यूनिफॉर्म के साथ ही जूता मोजा व स्वेटर खरीदने के लिए राशि उपलब्ध करायी जायेगी. लेकिन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अोर से पोशाक या या उक्त सामग्री की खरीद के लिए जो राशि आवंटित की जा रही है, उस पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं.
राज्य कार्यकारिणी समिति की 51वीं बैठक में तय किया गया है कि छठी से आठवीं क्लास के बच्चों को 2 जोड़ी यूनिफॉर्म ( शर्ट, पैंट व टाइ ), एक स्वेटर व एक जोड़ी जूता व मोजा खरीदना है. इसकी खरीदारी के लिए प्रति बच्चे 600 रुपये की राशि सरकार के स्तर से उपलब्ध करवायी जायेगी. उक्त राशि को लेकर राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों का डाटा पीएफएमएस पोर्टल पर हर हाल में 30 सितंबर तक अपलोड कर दिया जाये.
श्री सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि बच्चे की अोर से दी गयी सूचना का सत्यापन अवश्य करवा लें. कोई त्रुटि सामने आती है, तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गयी है. उक्त सामग्री खरीदने के लिए बच्चों के खाते में ही राशि डाली जायेगी. बच्चों के खाते में राशि जाने के बाद स्कूल स्तर पर सामग्रियों की खरीदारी हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




