साकची: एटीएम से निकाला 20 हजार मैसेज आया 40 हजार का

जमशेदपुर: साकची थानांतर्गत शीतला मंदिर के पास एटीएम काउंटर से शमा परवीन ने 20 हजार रुपये निकाले लेकिन उनके एकाउंट से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया. महिला ने इस संबंध में साकची थाने में लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शमा परवीन एटीएम […]
जमशेदपुर: साकची थानांतर्गत शीतला मंदिर के पास एटीएम काउंटर से शमा परवीन ने 20 हजार रुपये निकाले लेकिन उनके एकाउंट से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया.
महिला ने इस संबंध में साकची थाने में लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शमा परवीन एटीएम काउंटर से 20 हजार रुपया निकालने एटीएम में गई. जिसमें दो एटीएम (मशीन) था. एटीएम में पूर्व से एक लड़का मौजूद था. शमा परवीन ने पहले एटीएम से पैसा निकाला, लेकिन पैसा नहीं निकला.
इसी बीच उस लड़के ने बताया कि आप दूसरे मशीन से पैसा निकाल लें. इतने में महिला ने दूसरे मशीन से 20 हजार रुपये निकालने के लिए एटीएम कार्ड डाला. पैसा लेकर बाहर निकलने पर महिला के मोबाइल पर 40 हजार रुपया कटने का मैसेज आया. इस संबंध में महिला ने साकची थाना में केस दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




