जुगसलाई में एप्रोच रोड के लिए टूटेंगे 15 मकान व दुकान
Updated at : 21 Sep 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई ओवरब्रिज अौर एप्रोच की रोड की जद में आने वाली गणगौर स्वीट्स समेत अन्य दुकानों व मकानों को हटाया जायेगा. पहले चरण में रेलवे की ओर से फाटक के समीप की 15 दुकानों व मकानों को नोटिस जारी किया गया है.सीनियर डीइएन कार्यालय से जारी नोटिस में रेलवे से आवंटित दुकान व […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई ओवरब्रिज अौर एप्रोच की रोड की जद में आने वाली गणगौर स्वीट्स समेत अन्य दुकानों व मकानों को हटाया जायेगा. पहले चरण में रेलवे की ओर से फाटक के समीप की 15 दुकानों व मकानों को नोटिस जारी किया गया है.सीनियर डीइएन कार्यालय से जारी नोटिस में रेलवे से आवंटित दुकान व मकानों को निर्धारित समय अवधि में हटाने को कहा गया है.
यहां यू आकार का ओवरब्रिज अौर एप्रोच रोड का निर्माण होना है. इसके लिए जमीन का सीमांकन रेलवे व पथ निर्माण विभाग ने पहले ही कर लिया था. ओवरब्रिज के एप्रोच के लिए जुगसलाई फाटक के समीप 400 मीटर लंबे (करीब 1300 फीट लंबा) अौर 16 मीटर (करीब 55 फीट) चौड़े भू-भाग की जरूरत है. ओवरब्रिज व उसके एप्रोज रोड के लिए नक्शा रेलवे की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है. यहां जमीन खाली कराकर रेलवे पथ निर्माण विभाग को हैंडओवर करेगा. इसके बाद चयनित एजेंसी एप्रोच का निर्माण शुरू करायेगी.
एप्रोच रोड का एलाइनमेंट के बाद माॅर्किंग होगी
पथ निर्माण विभाग के मुताबिक यू आकार के ओवरब्रिज के निर्माण शुरू करने से पूर्व एप्रोच रोड निर्माण को लेकर जरूरी जमीन की मापी की जायेगी. इसके बाद चिह्नित जमीन को मार्क किया जायेगा. मार्क करने के बाद जमीन पर बने दुकान-मकान को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




