नट्ट झा के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 07 Jun 2014 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
नट्ट झा के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

जमशेदपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र कुमार झा उर्फ नट्ट झा के भतीजे हेमंत कुमार झा (35 वर्षीय) की सड़क हादसे मौत हो गयी, जबकि हेमंत का साथी दीपक गंभीर रूप से घायल है. उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है. यह घटना गुरुवार की रात लगभग दस बजे कांड्रा मोड़ से दस किलोमीटर आगे सरायकेला […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र कुमार झा उर्फ नट्ट झा के भतीजे हेमंत कुमार झा (35 वर्षीय) की सड़क हादसे मौत हो गयी, जबकि हेमंत का साथी दीपक गंभीर रूप से घायल है. उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है. यह घटना गुरुवार की रात लगभग दस बजे कांड्रा मोड़ से दस किलोमीटर आगे सरायकेला में हुई.

कैसे हुई घटना: नट्ट झा के बड़े भाई का बड़ा बेटा हेमंत अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बाइक से अपने दोस्त के साथ सीनी जा रहा था. कांड्रा मोड़ से दस किलोमीटर आगे सरायकेला के पास सामने से आ रहे डंपर की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे हेमंत और दीपक दोनों बाइक से दूर जा गिरे. घटना में हेमंत की छाती में अंदरूनी चोट लगी और कुछ देर वह वहीं रोड पर पड़ा रहा. उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी. इधर, सूचना मिलने पर पहुंची सरायकेला पुलिस पहले घायल को जीप में उठा कर सरायकेला अस्पताल ले जाने के लिए बढ़ी, लेकिन स्थिति नाजुक (बेसुध) देखकर पुन: टाटा मुख्य अस्पताल ले गयी. यहां इमरजेंसी में भरती किया गया. तड़के तीन बजे इलाज के दौरान हेमंत ने दम तोड़ दिया. शव को टाटा मुख्य अस्पताल के शीत गृह में रख दिया गया है.

पौने नौ बजे पत्नी से की थी अंतिम बात: गुरुवार रात पौने बजे पत्नी से हेमंत ने मोबाइल से अंतिम बात की थी, उस समय वह डय़ूटी में था. वह बोला कि सीनी में दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाऊंगा और रात ग्यारह बजे तक लौट आऊंगा. इसके बाद वह डय़ूटी से गेटपास लेकर सवा नौ बजे निकला था. टॉल ब्रिज होते हुए आदित्यपुर कांड्रा मेन रोड से सीनी जा रहा था. लगभग दस बजे घटना हुई.

टाटा स्टील कर्मी था हेमंत: हेमंत कुमार झा टाटा स्टील सीआरएम प्रोजेक्ट में नौकरी करता था और गुरुवार को दो से दस बजे डय़ूटी में दोस्त दीपक को लेकर सीनी में दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने का प्रोग्राम बनाया था.

मां हरिद्वार में, देर रात टाटा पहुंचेगी, आज अंतिम संस्कार

परिजन के मुताबिक हेमंत की मां हरिद्वार गयी हुई हैं और पत्नी बच्चों के साथ घर में अकेले है. मां शुक्रवार देर रात टाटानगर पहुंचेगी. वहीं शनिवार को बिष्टुपुर पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा.पूर्वाह्न् ग्यारह बजे अंतिम यात्र कदमा रामनगर रोड नंबर सात अपार्टमेंट से निकलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola