सीएम-डीजीपी को धमकाने वालों का प्रोडक्शन कराया

Updated at : 06 Jun 2014 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम-डीजीपी को धमकाने वालों का प्रोडक्शन कराया

जमशेदपुर: टेल्को पुलिस ने सीएम-डीजीपी समेत चाकुलिया के बीडीओ को धमकी भरा एसएमएस भेजने के मामले में घाटशिला जेल में बंद अधिवक्ता सुधीर कुमार ठाकुर और उसके सहयोगी गुंजन कुमार को टेल्को थाना में दर्ज मामले में गुरुवार को प्रोडक्शन करा लिया है. पुलिस ने टेल्को मामले में प्रोडक्शन करा लेने की अर्जी को घाटशिला […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: टेल्को पुलिस ने सीएम-डीजीपी समेत चाकुलिया के बीडीओ को धमकी भरा एसएमएस भेजने के मामले में घाटशिला जेल में बंद अधिवक्ता सुधीर कुमार ठाकुर और उसके सहयोगी गुंजन कुमार को टेल्को थाना में दर्ज मामले में गुरुवार को प्रोडक्शन करा लिया है.

पुलिस ने टेल्को मामले में प्रोडक्शन करा लेने की अर्जी को घाटशिला जेल व संबंधित थाना में पहुंचा दिया है. टेल्को पुलिस दोनों के घाघीडीह जेल आने का इंतजार कर रही है. घाघीडीह जेल आने के बाद पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. मालूम हो कि उक्त मामले के संबंध में टेल्को थाना में चाकुलिया थाना प्रभारी निहार देव टोपनो के बयान पर सरायकेला के समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार ठाकुर, लक्ष्मीनगर के अधिवक्ता सुधीर कुमार ठाकुर, सहयोगी गुंजन कुमार और वेंडर शौकत अली के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

मालूम हो कि 27 मई को सीएम-डीजीपी तथा चाकुलिया के बीडीओ को धमकी भरा एसएमएस भेजा गया था. जांच में जुटी पुलिस की टीम ने अधिवक्ता सुधीर कुमार ठाकुर और गुंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola