पुलिस ने 60 कर्मचारियों की मांगी कॉल डिटेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 4:06 AM
जमशेदपुर : टिनप्लेट कदानी रोड में कीताडीह न्यू कॉलोनी निवासी सह कैश क्लेक्शन कंपनी के कर्मचारी सुजीत मुंडा से पिस्टल की नोंक पर 5.54 लाख रुपये लूटकांड के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच आरंभ कर दी है. पुलिस टीम संकटा सिंह पेट्रोल पंप और एमेजिन […]
जमशेदपुर : टिनप्लेट कदानी रोड में कीताडीह न्यू कॉलोनी निवासी सह कैश क्लेक्शन कंपनी के कर्मचारी सुजीत मुंडा से पिस्टल की नोंक पर 5.54 लाख रुपये लूटकांड के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच आरंभ कर दी है. पुलिस टीम संकटा सिंह पेट्रोल पंप और एमेजिन कूरियर कंपनी के कर्मचारियों का मोबाइल का डिटेल निकाल रही है. इसके लिए सभी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर का डिटेल कंपनी को भेज दिया गया है. एक दो दिनों में सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) उपलब्ध होने के बाद पुलिस की जांच में तेजी अायेगी. हांलाकि घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों के आने और भागने की दिशा में सभी बिंदुओं पर जांच की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला. सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस का रिजल्ट शून्य रहा. मालूम हो कि पांच सितंबर की दोपहर साढ़े 12 बजे रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी के कर्मचारी सुजीत मुंडा से पिस्टल की नोंक पर अपराधियों ने 5.54 लाख रुपये लूट लिये थे. अपाची बाइक पर सवार चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










