जमशेदपुर : गरीबी से परेशान महिला ने की आत्मदाह

Updated at : 09 Sep 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : गरीबी से परेशान महिला ने की आत्मदाह

जमशेदपुर : गोविंदपुर के भोला बगान की निर्मल कौर (45) ने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली. इस दौरान उसके चिल्लाने की आवाज आने पर उसकी बेटी अौर बेटा उसे बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक वह बेहोश हो गयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : गोविंदपुर के भोला बगान की निर्मल कौर (45) ने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली. इस दौरान उसके चिल्लाने की आवाज आने पर उसकी बेटी अौर बेटा उसे बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक वह बेहोश हो गयी थी.
घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. घटना शनिवार की सुबह करीब आठ बजे की है.
जानकारी के अनुसार निर्मल कौर एक कंपनी में काम करती थी, लेकिन हाल के कुछ दिनों से उसने काम करना छोड़ दिया था, जिसके कारण वह घर पर ही रहती थी. काम छूट जाने के बाद वह काफी तनाव में रहने लगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola