ढाका पाेस्ट पर तैनात नामदा बस्ती निवासी जवान की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 4:17 AM
जमशेदपुर : गाेलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती आनंदनगर निवासी फाैजी विशाल कुमार शर्मा का बुधवार तड़के सिलीगुड़ी अस्पताल में निधन हाे गया. उन्होंने पानी समझकर थीनर पी लिया था. 12 फील्ड रेजीमेंट के लांस नायक विशाल कुमार मंगलवार काे सिलीगुड़ी शहर से करीब 70 किलाेमीटर दूर ढाका पाेस्ट पर तैनात थे, उसी वक्त उनकी तबीयत […]
जमशेदपुर : गाेलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती आनंदनगर निवासी फाैजी विशाल कुमार शर्मा का बुधवार तड़के सिलीगुड़ी अस्पताल में निधन हाे गया. उन्होंने पानी समझकर थीनर पी लिया था. 12 फील्ड रेजीमेंट के लांस नायक विशाल कुमार मंगलवार काे सिलीगुड़ी शहर से करीब 70 किलाेमीटर दूर ढाका पाेस्ट पर तैनात थे, उसी वक्त उनकी तबीयत खराब हाे गयी. ढाका पाेस्ट से ही उन्हें एयर लिफ्ट कर सिलीगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बुधवार काे तड़के लगभग एक बजे उनका निधन हाे गया. अस्पताल में भर्ती कराये जाने के साथ ही सेना कैंप से विशाल के भाई विकास कुमार शर्मा काे इसकी जानकारी देकर परिजनों को जल्द पहुंचने को कहा गया. इसके बाद विकास सड़क मार्ग से विशाल की मां आशा शर्मा, पत्नी लक्ष्मी दाेनाें बच्चाें को लेकर सिलीगुड़ी रवाना हाे गये. बुधवार की सुबह दस बजे जब परिवार के लोग सिलीगुड़ी पहुंचे ताे उन्हें जानकारी मिली की विशाल का निधन हाे गया है. बुधवार काे सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल सरकारी अस्पताल में विशाल का अंत्यपरीक्षण कराया गया, जिसके बाद परिवार काे शव साैंपा गया. कंपनी की आेर से उन्हें गार्ड अॉफ अॉनर दिया गया. इसके बाद परिवार के लाेग पार्थिव शरीर काे लेकर जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. गुरुवार की सुबह दस बजे उनका पार्थिव शरीर गाेलमुरी नामदा बस्ती स्थित आनंद नगर लाया जायेगा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जमशेदपुर इकाई ने पूरे सम्मान के साथ फाैजी विशाल शर्मा के अंतिम संस्कार की तैयारियां आरंभ कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










