रेलवे अस्पताल के पास मिला शव भीम चंद्र का

जमशेदपुर : परसुडीह स्थित रेलवे अस्पताल के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गयी है. युवक का नाम भीम चंद्र मांझी है. वह मूल रूप से ओड़िशा के मझगांव के पास का रहने वाला था. वर्तमान में वह बारीगोड़ा स्थित अपने मामा के घर पर रहता था और रेलवे के वाशिंग लाइन में […]
जमशेदपुर : परसुडीह स्थित रेलवे अस्पताल के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गयी है. युवक का नाम भीम चंद्र मांझी है. वह मूल रूप से ओड़िशा के मझगांव के पास का रहने वाला था. वर्तमान में वह बारीगोड़ा स्थित अपने मामा के घर पर रहता था और रेलवे के वाशिंग लाइन में ठेकेदारी में काम करता था. वह टीबी का मरीज भी था. परिवार के लोगों ने बताया कि भीम रविवार की सुबह अपने मामा के घर से गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन सोमवार तक वह अपने गांव नहीं पहुंचा. उसके बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने भी शव मिलने के बाद भीम के घर का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. मंगलवार को अखबार में समाचार पढ़ने के बाद परिवार के लोग परसुडीह थाना पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने उन लोगों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा. जहां परिवार के लोगों ने शव का शिनाख्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




