केके बिल्डर्स को दो करोड़ 77 लाख का भेजा नोटिस

Updated at : 06 Sep 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
केके बिल्डर्स को दो करोड़ 77 लाख का भेजा नोटिस

जमशेदपुर : चाकुलिया के शीशाखून मौजा के प्लॉट संख्या 619 के 5.94 एकड़ क्षेत्र पर अवैध क्रशर संचालन, पत्थरों के भंडारण और प्रेषण को लेकर केके बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड पर खनन विभाग ने 2 करोड़ 77 लाख 74 हजार 880 रुपये का नोटिस भेजा है. कंपनी के मालिक विकास सिंह को 15 दिनों के भीतर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : चाकुलिया के शीशाखून मौजा के प्लॉट संख्या 619 के 5.94 एकड़ क्षेत्र पर अवैध क्रशर संचालन, पत्थरों के भंडारण और प्रेषण को लेकर केके बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड पर खनन विभाग ने 2 करोड़ 77 लाख 74 हजार 880 रुपये का नोटिस भेजा है. कंपनी के मालिक विकास सिंह को 15 दिनों के भीतर खनन शीर्ष में ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा गया है. पेमेंट नहीं करने पर नीलाम पत्र वाद दायर की जायेगी. पत्र में जिला खनन पदाधिकारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि 26 जुलाई के पत्र के माध्यम से खनिज के भंडारण से संबंधित वैधानिक दस्तावेज, परिवहन चालान, मासिक विवरणी, स्टॉक पंजी इत्यादि की मांग की गयी थी. उक्त पत्र के आलोक में 14 अगस्त को स्पष्टीकरण दाखिल किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola