फर्जी चेक से 6.64 लाख निकासी की जांच शुरू
Updated at : 31 Aug 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में आंध्रा बैंक में एलआइसी सीएबी शाखा से सेवानिवृत्त संतोष राम के खाता से फर्जी चेक से 6.64 लाख रुपये की निकासी की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. गुरुवार को पुलिस ने निकासी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. 13 जुलाई को संतोष राम के खाता से चेक संख्या 295402 […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर में आंध्रा बैंक में एलआइसी सीएबी शाखा से सेवानिवृत्त संतोष राम के खाता से फर्जी चेक से 6.64 लाख रुपये की निकासी की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. गुरुवार को पुलिस ने निकासी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. 13 जुलाई को संतोष राम के खाता से चेक संख्या 295402 के माध्यम से निकासी की गयी थी.
पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, तो फुटेज में कुछ जानकारी हाथ आयी है. उसके आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी है. 28 अगस्त को पासबुक अपडेट कराने पहुंचे संतोष राम को इसकी जानकारी हुई. उन्होंने बिष्टुपुर थाना में आंध्रा बैंक के शाखा प्रबंधक, कैशियर, अधिकारी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




