टाटा से चक्रधरपुर शिफ्ट होगा एपीओ कार्यालय, आदेश जारी होने के बाद विरोध शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटानगर से चक्रधरपुर एपीओ कार्यालय शिफ्ट होने का रेल मंडल मुख्यालय से सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है. एपीओ कार्यालय चक्रधरपुर शिफ्ट होने का आदेश जारी होते ही टाटानगर में इसका विरोध शुरू हो गया है. क्योंकि आने वाले सम�� में टाटानगर और आदित्यपुर के लगभग छह हजार रेल कर्मियों को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर से चक्रधरपुर एपीओ कार्यालय शिफ्ट होने का रेल मंडल मुख्यालय से सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है. एपीओ कार्यालय चक्रधरपुर शिफ्ट होने का आदेश जारी होते ही टाटानगर में इसका विरोध शुरू हो गया है. क्योंकि आने वाले समय में टाटानगर और आदित्यपुर के लगभग छह हजार रेल कर्मियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. टाटानगर में कार्यरत पांच हजार से ज्यादा रेलकर्मियों को अपने वेतन, भत्ते में सुधार सहित अन्य तरह के विभागीय कार्यो में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
पूर्व में भी हो चुका है विरोध
पूर्व में भी एपीओ कार्यालय चक्रधरपुर शिफ्ट करने की योजना बनने पर मेंस कांग्रेस ने जोरदार विरोध जताया था. जिसके कारण बाद में योजना कुछ दिन के लिए टल गयी.
35 रेल कर्मचारियों का तबादला
टाटानगर से एपीओ कार्यालय चक्रधरपुर में शिफ्ट करने के आदेश के साथ ही 35 रेल कर्मचारियों का तबादला भी मंडल कार्मिक विभाग में कर दिया गया है. इसमें पांच आॅफिस स्टाफ को छोड़ सभी 18 स्टाफ का स्थानांतरण सीनी, चक्रधरपुर किया गया है. एपीओ कार्यालय की स्थापना 1986 में कर्मचारियों के समस्या को देखते हुए किया गया था.
एपीओ कार्यालय में मेंस यूनियन का धरना आज
एपीओ कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में मंगलवार को मेंस यूनियन कार्यालय में ओबीस, ऑल लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन (एएलआरएसए) की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में एक स्वर में एपीओ कार्यालय के टाटानगर से चक्रधरपुर शिफ्ट करने का एकजुट होकर विरोध करने का निर्णय लिया. बुधवार को साढ़े तीन बजे एपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए कर्मचारियों से संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है.
मेस यूनियन के उपाध्यक्ष शिवाजी शर्मा ने कहा की रेल प्रशासन के इरादे को सफल नही होने देंगे. मंडल संयोजक जवाहरलाल ने कहा कि कर्मचारियों का सहयोग मिला तो रेल प्रशासन कार्रवाई का विरोध करेंगें. ओबीसी के सागर प्रसाद ने भी आंदोलन में सहयोग करने की बात कहीं. एएलआरएसए के पारस कुमार ने कहा कि मेंस यूनियन का यह प्रयास काफी सराहनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










