कॉलेजों की संबद्धता की होगी जांच

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति के कार्यकाल में निजी और अल्पसंख्यक कॉलेजों को दी गयी संबद्धता की जांच की जायेगी. जांच का जिम्मा चाईबासा न्यायालय के जज और चाईबासा के एसडीओ को सौंपा गया है. इससे संबंधित एक पत्र राजभवन की ओर से विश्वविद्यालय को भेजा गया है. जल्द ही इस मामले में […]
जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति के कार्यकाल में निजी और अल्पसंख्यक कॉलेजों को दी गयी संबद्धता की जांच की जायेगी. जांच का जिम्मा चाईबासा न्यायालय के जज और चाईबासा के एसडीओ को सौंपा गया है. इससे संबंधित एक पत्र राजभवन की ओर से विश्वविद्यालय को भेजा गया है. जल्द ही इस मामले में जांच शुरू की जायेगी.
बताया गया कि पूर्व प्रति कुलपति के कार्यकाल के दौरान कई कॉलेजों को गलत तरीके से संबद्धता दी गयी. कई ऐसे कॉलेज भी हैं, जो संबद्धता संबंधी ना ही शिक्षकों की संख्या और ना ही आधारभूत संरचनाओं को पूरा करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें संबद्धता दे दी गयी. इस मामले की शिकायत राजभवन में की गयी थी. इसके बाद राजभवन की ओर से ऐसे कॉलेजों की जांच का आदेश दिया गया है.
विवि अधिकारियों ने साधी चुप्पी
पूर्व प्रो वीसी के कार्यकाल के दौरान कई कॉलेजों को संबद्धता दिये जाने की जांच के मामले में कोल्हान विवि के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. हालांकि सूत्रों के अनुसार यह पत्र विवि तक पहुंच चुका है और इस पर कार्रवाई भी जल्द ही शुरू की जायेगी. जांच में सबसे ज्यादा जमशेदपुर के कॉलेजों का ही गरदन फंसने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




