चाईबासा में छत से गिरकर हुआ घायल इलाज के दौरान टीएमएच अस्पताल में मौत
जमशेदपुर : चाईबासा गांधी टोला के प्रणव कुमार अंबष्ट (58) की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. छत से गिरने के कारण प्रणव कुमार के सिर और छाती में गंभीर चोट लगी थी. घटना सोमवार दोपहर करीब 11 बजे की है. घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि वे प्रत्येक […]
जमशेदपुर : चाईबासा गांधी टोला के प्रणव कुमार अंबष्ट (58) की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. छत से गिरने के कारण प्रणव कुमार के सिर और छाती में गंभीर चोट लगी थी. घटना सोमवार दोपहर करीब 11 बजे की है. घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि वे प्रत्येक दिन की तरह सोमवार को भी छत पर रखे गमला में पानी डालने के लिए गये थे. इसी दौरान अचानक से जाेर की आवाज आयी, जब परिवार के लोग तो देखा कि वह बेहोशी की हालत में गिरे हुए हैं.
आपके शहर में
इसके बाद परिवार के लोग उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल लेकर आये, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच में एचडीयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए