जुबिली पार्क गेट के पास महिला से चेन छीना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क गेट नंबर दो के पास महिला के गले से सोने की चेन छिनतई कर ली गयी. बाइक पर सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया. बिष्टुपुर थाना में कदमा उलियान निवासी अजय कुमार मिश्रा के बयान पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क गेट नंबर दो के पास महिला के गले से सोने की चेन छिनतई कर ली गयी. बाइक पर सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया. बिष्टुपुर थाना में कदमा उलियान निवासी अजय कुमार मिश्रा के बयान पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
घटना 8 अगस्त की शाम साढ़े सात बजे की है. जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला अपने पति अजय कुमार के साथ बाइक से पार्क होते हुए कदमा घर लौट रही थी. इस बीच पीछे से तेज रफ्तार से बाइक पर दो युवक आये और चेन छिनतई कर फरार हो गये. शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया, लेकिन बाइक सवार फरार हो चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










