जमशेदपुर : लालपुर से 99 मोबाइल की चोरी करनेवाले पुरी से हुए गिरफ्तार

Updated at : 10 Aug 2018 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : लालपुर से 99 मोबाइल की चोरी करनेवाले पुरी से हुए गिरफ्तार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर एन रोड स्थित डीजी टॉक मोबाइल शो रूम से नकद 2.60 लाख समेत 30 लाख के मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले मोतिहारी गैंग के 10 सदस्यों को पुलिस ने पुरी (ओड़िशा) के एक होटल से गिरफ्तार किया है. 28 जुलाई को बिष्टुपुर में चोरी करने के तीसरे दिन गिरोह ने रांची […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर एन रोड स्थित डीजी टॉक मोबाइल शो रूम से नकद 2.60 लाख समेत 30 लाख के मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले मोतिहारी गैंग के 10 सदस्यों को पुलिस ने पुरी (ओड़िशा) के एक होटल से गिरफ्तार किया है.
28 जुलाई को बिष्टुपुर में चोरी करने के तीसरे दिन गिरोह ने रांची के लालपुर में 99 मोबाइल की चोरी की थी. मोतिहारी में छापेमारी की सूचना पाने के बाद गैंग के सभी सदस्य सात अगस्त को घूमने पुरी चले गये थे. गिरोह के सदस्य एक होटल में ठहरे थे. इसकी सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस की टीम ने ओड़िशा पुलिस की मदद से छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों में चोर गिरोह का सरगना सुरेंद्र प्रसाद के अलावा मोहन कुमार, अभिनेष महतो, सुरेंद्र प्रसाद, जगा साह, भानु प्रसाद, कन्हैया कुमार, जीतन पासवान, सुरेश साह व संजय चौधरी शामिल हैं. गिरोह के सदस्यों के पास से कटक में चोरी किया हुआ नौ मोबाइल फोन (सभी ओपो कंपनी), नौ पुराने मोबाइल, एक कटर, नकद 63 हजार रुपये तथा घटना में इस्तेमाल दो चादर बरामद हुए हैं.
सरगना सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि मोतिहारी के घोड़ासाहन गांव के कई लोग पिछले कई साल से यह धंधा कर रहे हैं. गांव के लोगों ने चाईबासा, रांची, इंदौर, ओड़िशा समेत कई शहर में घूम-घूम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. बिष्टुपुर व रांची से उड़ाये गये मोबाइल व लैपटॉप घोड़ासाहन में रखा है, नेपाल में बेचने की थी तैयारी. यह जानकारी एसएसपी अनूप बिरथरे ने गुरुवार को पत्रकारों को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola