उलीडीह : सीजीपीसी के प्रधान के बेटे से मारपीट, स्कॉर्पियो जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 6:15 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के बेटे गुरताज सिंह के साथ बुधवार की शाम सवा पांच बजे उलीडीह कुंवर सिंह रोड स्थित आवास के पास स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों ने मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे मुखे के भांजे गुरविंदर सिंह और गुरविंदर के पिता को भी पीटा. भीड़ जुटने के बाद […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के बेटे गुरताज सिंह के साथ बुधवार की शाम सवा पांच बजे उलीडीह कुंवर सिंह रोड स्थित आवास के पास स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों ने मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे मुखे के भांजे गुरविंदर सिंह और गुरविंदर के पिता को भी पीटा. भीड़ जुटने के बाद हमलावर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गये.
सूचना पाकर उलीडीह पुलिस पहुंची और स्कॉर्पियो जब्त कर थाना ले गयी. स्कॉर्पियो पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था और वह उलीडीह के संजय सिंह की बतायी जाती है. घटना के समय गुरमुख सिंह मुखे उलीडीह के हरपाल सिंह नर्सिंग होम में भरती थे. सूचना पाकर वे अस्पताल से भागकर घर पहुंचे. इस संबंध में उलीडीह थाना में बबलू थापा के साथी स्कॉर्पियो चालक सोनू, टोबो समेत अन्य पांच-सात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
इधर, घटना में घायल मुखे के पुत्र, भांजा और अन्य का पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया. घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से देर रात तक फोर्स तैनात थी. सूचना मिलने पर सीजीपीसी के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, जागीर सिंह, भगवान सिंह, जसबीर सिंह, हरविंदर सिंह समेत कई गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान व नौजवान सभा के पदाधिकारी पहुंच गये थे. आज एसएसपी से मिलेंगे समाज के लोग.
सीजीपीसी के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह तथा साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने कहा है कि इस मामले को लेकर समाज के लोग गुरुवार को एसएसपी से मिलेंगे. एसएसपी को घटनाक्रम से अवगत कराने के बाद सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे.
तेज रफ्तार गाड़ी चलाने का विरोध करने पर की मारपीट
घायल गुरविंदर व गुरताज ने बताया कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो शाम को उनके घर के सामने दो चक्कर लगाया. स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी. गुरताज ने बीच सड़क पर खडो होकर कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन रफ्तार देखकर सड़क के किनारे हट गया. कुछ दूरी पर जाकर चालक ने गाड़ी रोकी.
गुरताज ने जब तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का विरोध किया तो चालक ने गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर गुरताज को गाड़ी से नीचे उतरकर पिटाई कर दी. शोरगुल सुनकर गुरविंदर, किरण समेत अन्य जुट गये, इसके बाद स्कॉर्पियो छोड़कर दोनों भाग गये. दो-तीन मिनट के बाद गाड़ी चालक सोनू, टोबो अपने साथ आठ-दस युवको को लेकर आया और हमला कर दिया. भीड़ जमा होने पर सभी फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










