13वां सिलिंडर 25 कॉमर्शियल 29.50 सस्ता

जमशेदपुर : पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 25 रुपये की कमी की है. नयी कीमतें पहली जून से लागू हो गयी हैं, जो 30 जून तक जारी रहेंगी. 13वां नन सब्सिडी वाला सिलिंडर अब 1002 रुपये में मिलेगा, पिछले माह इसकी कीमत 1027 रुपये थी. सब्सिडी वाले 12 गैस सिलिंडर की […]
जमशेदपुर : पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 25 रुपये की कमी की है. नयी कीमतें पहली जून से लागू हो गयी हैं, जो 30 जून तक जारी रहेंगी. 13वां नन सब्सिडी वाला सिलिंडर अब 1002 रुपये में मिलेगा, पिछले माह इसकी कीमत 1027 रुपये थी. सब्सिडी वाले 12 गैस सिलिंडर की कीमत 437 रुपये (प्रति सिलिंडर) है. 19 किलोवाले कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम 29.50 रुपये घटे हैं. पहले इसकी कीमत 1747.50 रुपये थी. जून में यह सिलिंडर 1718 रुपये में उपलब्ध रहेगा.
पांच किलो के नन सब्सिडी के सिलिंडर की कीमत 468 से घटाकर 460 रुपये कर दी गयी है. पांच किलोवाला सिलिंडर पूर्व की भांति 162 रुपये सब्सिडी रेट पर उपलब्ध है. 47.5 किलोवाले सिलिंडर की कीमतों में भी औसत कमी करते हुए 4297 रुपये पर बाजार में उपलब्ध कराया गया है. पिछले चार माह से लगातार गैस सिलिंडर की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है. 13वें नन सब्सिडीवाले रसोई गैस सिलिंडर की मार्च माह में कीमत 1183 रुपये, अप्रैल माह में कीमत 1077 और मई माह में 1027 रुपये थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




