कॉलेज से अपने घर कल्पनापुरी जा रही थी छात्रा उचक्के ने छीना मोबाइल

आदित्यपुर. शहर में इन दिनों मोबाइल चोरों के साथ उचक्के भी सक्रिय हैं. शनिवार को एस टाइप के मुख्य मार्ग पर कॉलेज से कल्पनापुरी स्थित अपने घर पैदल जा रही छात्रा स्वीटी महतो का स्मार्ट मोबाइल फोन छीन कर एक उचक्का फरार हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा जब […]
आदित्यपुर. शहर में इन दिनों मोबाइल चोरों के साथ उचक्के भी सक्रिय हैं. शनिवार को एस टाइप के मुख्य मार्ग पर कॉलेज से कल्पनापुरी स्थित अपने घर पैदल जा रही छात्रा स्वीटी महतो का स्मार्ट मोबाइल फोन छीन कर एक उचक्का फरार हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा जब टेंपो से उतर कर मोबाइल से बात करते हुए अपने घर जा रही थी, तब उप मेयर अमित सिंह के घर के पास पीछे से आये बाइक सवार एक उचक्के ने उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग निकला.
उचक्के छात्र-छात्राओं को बना रहे निशाना : मोबाइल छिने जाने की घटना में उचक्के अक्सर छात्र-छात्राओं को ही अपना शिकार बना रहे हैं. जब भी कोई छात्र-छात्रा मोबाइल से बात करते हुए जाते रहते हैं, तो पीछे से आकर झपट्टा मारते हुए मोबाइल लेकर फरार हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










