मॉनसून की बेरूखी कायम, 72 घंटे में बारिश नहीं

Updated at : 08 Jul 2018 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
मॉनसून की बेरूखी कायम, 72 घंटे में बारिश नहीं

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को लगातार तीसरे दिन मौसम की बेरूखी कायम रही. माॅनसून के आगमन के बावजूद पिछले 72 घंटे में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी. मौसम विभाग लगातार बारिश का अनुमान लगा रहा था. हकीकत में ऐसा नहीं हुआ. मौसम के रांची केंद्र की मानें, तो […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को लगातार तीसरे दिन मौसम की बेरूखी कायम रही. माॅनसून के आगमन के बावजूद पिछले 72 घंटे में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी. मौसम विभाग लगातार बारिश का अनुमान लगा रहा था.
हकीकत में ऐसा नहीं हुआ. मौसम के रांची केंद्र की मानें, तो अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. इसके बाद मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा. शनिवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रही. शहर के तापमान पर इसका असर देखने को मिला. अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 80 और न्यूनतम 67 प्रतिशत रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola