टाटा स्टील के उत्पादन व बिक्री में आयी तेजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने वित्तीय वर्ष 2018-2019 के प्रथम तिमाही के उत्पादन व बिक्री का रिजल्ट जारी किया है. जारी रिजल्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2017-18 के प्रथम तिमाही के मुकाबले वर्ष 2018-19 में बेहतर उत्पादन और बिक्री हुई है. मुख्य रूप से कलिंगानगर में प्लांट की बेहतर उपलब्धता के कारण वित्तीय वर्ष 2018 […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने वित्तीय वर्ष 2018-2019 के प्रथम तिमाही के उत्पादन व बिक्री का रिजल्ट जारी किया है. जारी रिजल्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2017-18 के प्रथम तिमाही के मुकाबले वर्ष 2018-19 में बेहतर उत्पादन और बिक्री हुई है. मुख्य रूप से कलिंगानगर में प्लांट की बेहतर उपलब्धता के कारण वित्तीय वर्ष 2018 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्तीय वर्ष 2019 की पहली तिमाही में उत्पादन अधिक रहा. वर्ष 2018 की पहली तिमाही की तुलना में ब्रांडेड उत्पादों और खुदरा व्यापार ने 975 हजार टन की अब तक की सर्वाधिक बिक्री की.
मजबूत मांग और नये उत्पाद स्वीकृतियों के कारण वित्तीय वर्ष 2019 की पहली तिमाही में मोटर वाहन और विशेष उत्पादों ने 557 हजार टन की बिक्री की. वित्तीय वर्ष 2018 की पहली तिमाही में 57 हजार टन बिक्री के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2019 की पहली तिमाही में ओवरऑल इंजीनियरिंग सेगमेंट ने 97 हजार टन बिक्री के साथ 70 प्रतिशत की वर्षवार वृद्धि हासिल की. टाटा स्टील यूरोप में बेहतर प्लांट उपलब्धता के कारण वित्तीय वर्ष 2019 की पहली तिमाही में उत्पादन अधिक हुआ.
वित्तीय वर्ष 2018 की पहली तिमाही की तुलना में वित्तीय वर्ष 2019 की पहली तिमाही में डिलीवरीज थोड़ा बेहतर रहा. हालांकि, यूएस द्वारा धारा 232 के तहत कार्यवाही ने कुछ अनिश्चिततायें जरूर पैदा की.
कंपनी के साउथ इस्ट एशिया वित्तीय वर्ष 2018 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्तीय वर्ष 2019 की पहली तिमाही में टाटा स्टील थाईलैंड में योजनाबद्ध वार्षक शटडाउन के कारण उत्पादन कम रहा.
कंपनी का उत्पादन व प्रदर्शन
टाटा स्टील भारत (प्रथम तिमाही)
आइटम वर्ष 2018 वर्ष 2019
उत्पादन 2.94 मिलियन टन 3.17 मिलियन टन
बिक्री 2.75 मिलियन टन 2.97 मिलियन टन
टाटा स्टील यूरोप
उत्पादन 2.79 मिलियन टन 2.81 मिलियन टन
बिक्री 2.40 मिलियन टन 2.43 मिलियन टन
टाटा स्टील साउथ इस्ट एशिया
उत्पादन 0.50 मिलियन टन 0.52 मिलियन टन
बिक्री 0.60 मिलियन टन 0.60 मिलियन टन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










