बच्ची अपनी मां के साथ टहल रही थी, तभी हुई घटना

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर: मानगो बिग बाजार के समीप एक सोसाइटी की साढ़े सात साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. बच्ची के हल्ला मचाने पर उसकी मां और सोसाइटी के लोगों ने आरोपी चालक विपिन कुमार यादव की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. हल्ला होने पर आरोपी शौचालय में छिप गया […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: मानगो बिग बाजार के समीप एक सोसाइटी की साढ़े सात साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. बच्ची के हल्ला मचाने पर उसकी मां और सोसाइटी के लोगों ने आरोपी चालक विपिन कुमार यादव की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. हल्ला होने पर आरोपी शौचालय में छिप गया था. मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. विपिन मूलरूप से बिहार के नवादा जिले का निवासी है और यहां पर एक प्राइवेट गाड़ी चलाता है. घटना 20 जून की शाम साढ़े सात बजे की है.

बच्ची अपनी मां के साथ सोसाइटी के नीचे पार्क में टहल रही थी. तभी बच्ची भटक गयी. थोड़ी देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज आयी. बच्ची के भाई व मां ने खोजबीन की, तो देखा कि कुछ दूरी पर एक व्यक्ति उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है. लोगों के जुटने पर आरोपी शौचालय में छुप गया. लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस बुलाकर सौंप दिया.
स्वीमिंग पुल में युवतियों को घूर रहा था आरोपी
सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने से एक घंटे पूर्व आरोपी विपिन कुमार यादव वहां स्वीमिंग पुल में नहाने वाली युवतियों को घूर देख रहा था. इस पर भी लोगों ने आपत्ति जतायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola