ब्लड बैंक में बंद था ताला, हंगामा
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल परिसर में चल रहे ब्लड बैंक में रविवार को दिन के दो बजे से लेकर ढाई बजे तक ताला बंद रहने से ब्लड लेने पहुंचे मरीजों के परिजनों ने हंगामा किया. जानकारी मिलने पर अन्य कर्मचारी पहुंचे और लोगों को शांत कराया. परिजनों ने इसकी जानकारी अस्पताल अधीक्षक को भी दी. […]
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल परिसर में चल रहे ब्लड बैंक में रविवार को दिन के दो बजे से लेकर ढाई बजे तक ताला बंद रहने से ब्लड लेने पहुंचे मरीजों के परिजनों ने हंगामा किया. जानकारी मिलने पर अन्य कर्मचारी पहुंचे और लोगों को शांत कराया. परिजनों ने इसकी जानकारी अस्पताल अधीक्षक को भी दी. परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों द्वारा ब्लड लाने को कहा गया. लेकिन ब्लड बैंक बंद था. लगभग 2.30 बजे कर्मचारी पहुंचे और ब्लड बैंक खोला. उसके बाद रक्त का नमूना जांच कर ब्लड ग्रुप बताया. वहां ब्लड उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरी जगह से परिजनों को ब्लड लेना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










