मिट्टी कटाव रोकने के लिए लगाये जायेंगे पौधे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नदी के दोनों छोर पर करीब दो हजार पौधे लगाने का प्रस्ताव गम्हरिया : खरकई नदी तट पर पानी के बहाव से हो रही मिट्टी की कटाई को राकने के लिए वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जायेगा. इससे जहां नदी तट सुरक्षित रहेंगे वहीं नदी किनारे बसे लोगों को बाढ़ जैसी विभीषिका से बचाव होगा. […]
विज्ञापन
नदी के दोनों छोर पर करीब दो हजार पौधे लगाने का प्रस्ताव
गम्हरिया : खरकई नदी तट पर पानी के बहाव से हो रही मिट्टी की कटाई को राकने के लिए वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जायेगा. इससे जहां नदी तट सुरक्षित रहेंगे वहीं नदी किनारे बसे लोगों को बाढ़ जैसी विभीषिका से बचाव होगा. इसके मद्देनजर योजना की प्रक्रिया शुरू करते हुए रांची से पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर स्थल का जायजा लिया. साथ ही पौधरोपण के लिए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. रांची से पहुंची टीम में शामिल पीसीसीएफ बाधवन ने बताया कि अक्सर पानी के तेज बहाव के कारण नदी किनारे की मिट्टी कटने लगती है. मिट्टी के कटाव को रोकने की पहल करते हुए विभाग की ओर से पौधरोपण शुरू किया जा रहा है.
प्रथम चरण में पौधरोपण कार्य दोमुहानी से भाटिया पार्क तक किया जायेगा. इसके तहत खरकई नदी के दोनों छोर पर करीब दो हजार पौधे लगाये जायेंगे. बाद में और भी पौधे लगाये जायेंगे. इस मौके पर सीएफ वेंकेटेश्वर लू, रेंजर सुरेश प्रसाद, वनपाल दिलीप मिश्रा, वनकर्मी अजय कुमार सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










