सावित्री देवी मौत प्रकरण: खाद्य मंत्री सरयू राय ने कहा, भूख से नहीं, बल्कि दिमाग में सूजन की वजह से हुई मौत
Updated at : 08 Jun 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ अजय एमबीबीएस हैं, आरोप लगाने के पहले जानकारी तो ले लें : राय जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार द्वारा गिरिडीह की सावित्री देवी की मौत को भूख से हुई मौत बताये जाने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि आरोप लगाने के पूर्व उन्हें इसकी पूरी जानकारी ले […]
विज्ञापन
डॉ अजय एमबीबीएस हैं, आरोप लगाने के पहले जानकारी तो ले लें : राय
जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार द्वारा गिरिडीह की सावित्री देवी की मौत को भूख से हुई मौत बताये जाने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि आरोप लगाने के पूर्व उन्हें इसकी पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए थी, कि मौत कैसे हुई है. अजय कुमार एमबीबीएस हैं, एसपी रहे हैं, उनको कम से कम सतही राजनीति नहीं करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि आज तक विपक्ष का कोई व्यक्ति मृतक के परिवार से नहीं मिला है, लेकिन बयानबाजी पूरा हो रहा है. मामले में सिर्फ राजनीति हो रही है. श्री राय ने कहा कि झारखंड में विपक्ष जितना शून्य है, वैसा कोई राज्य नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज तक नहीं निकलती है. श्री राय सर्किट हाउस में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सावित्री देवी का निधन भूख से नहीं, बल्कि दिमाग में सूजन हो जाने के कारण हुआ है.
उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके पारिवारिक स्थिति की जांच करायी है. उनके घर के अन्य सदस्य बिल्कुल स्वस्थ हैं. दोनों पुत्र बाहर काम करते हैं, घर में बहू भी स्वस्थ हैं तथा अन्य परिजन भी. यही नहीं, सावित्री देवी के बैंक एकाउंट में 2,375 रुपये जमा है. इसके अलावा उनको प्रतिमाह पेंशन भी नियमित रूप से मिलती थी. ऐसे में उनकी मौत भूख से होना प्रतीत नहीं होता है. मंत्री सरयू राय ने कहा कि स्थानीय जिला प्रशासन ने इस मामले में जो रिपोर्ट दी है, उससे उनका विभाग संतुष्ट नहीं है.
विभागीय सचिव ने और 17 बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. विभाग ने गुरुवार को ही संयुक्त सचिव तथा अतिरिक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को गिरिडीह भेजा है, ताकि पूरी बात निकल कर सामने आये.
विभाग ने वैसे सभी मौतों की जांच कराने के आदेश दिये हैं, जिनमें भूख से मौत का आरोप लगा है. मंत्री ने कहा कि चतरा में जिस महिला की मौत हुई वह बड़ाचट्टी (गया, बिहार) की रहनेवाली थी, जो 15 दिन पूर्व ही चतरा आयी थी. वैसे भी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट जल्द आ जायेगी, तभी स्थिति स्पष्ट हो पायेगा. संवाददाता सम्मेलन में एसओआर बिंदेश्वरी तात्मा भी मौजूद थे.
जिनको डॉ अजय परिवहन मंत्री बना रहे हैं, वह भाजपा में आने के लिए प्रयासरत बताये जा रहे थे
संवाददाता सम्मेलन में मंत्री सरयू राय ने कहा कि कुछ लोग स्वयं ही सरकार बना रहे हैं तथा उसमें मंत्री का पद भी बांट रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति पिछले तीन वर्षों से सरकार के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर रहे थे. दो वर्षों से भाजपा कार्यकर्ताओं से यह कहते फिर रहे हैं कि वे भाजपा में आ रहे हैं. भाजपा में आने से उनका स्वागत है.
अचानक सरकार के खिलाफ न सिर्फ आग उगल रहे हैं, बल्कि डॉ साहब उन्हें परिवहन मंत्री भी बना दे रहे हैं. ज्ञात हो कि बुधवार को टेंपो चालकों की समस्या को लेकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन के दौरान डॉ अजय कुमार ने बन्ना गुप्ता की पीठ थपथपाते हुए कहा था कि अगली सरकार में बन्ना को परिवहन मंत्री बनायेंगे तथा टेंपो चालकों की सभी समस्याएं समाप्त हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




