24 घंटे में 3.1 डिग्री चढ़ा पारा, शाम को बारिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर सहित अासपास के इलाकों में बुधवार को एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई. दिन भर लोग परेशान रहे, लेकिन शाम को कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी. मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को आसमान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर सहित अासपास के इलाकों में बुधवार को एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई. दिन भर लोग परेशान रहे, लेकिन शाम को कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी.
मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को आसमान में बादल रहेंगे. पारा स्थिर रह सकता है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री तथा न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस तथा बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री तथा न्यूनतम 25. 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. गुरुवार को हवा में आर्द्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 48 फीसदी रही. मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. डायरिया, बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा व पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










