तीन मिनट में डॉक्टर के घर से लाखों के गहने उड़ाये
जमशेदपुर : गोलमुरी एम रोड निवासी सेवानिवृत्त एसीएमअो डॉ मनीष अग्रवाल के घर से तीन मिनट के अंदर ही चोरों ने आठ लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली. घटना रविवार शाम की है. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. घटना के समय डॉ अग्रवाल की पत्नी घर में पूजा कर रही […]
जमशेदपुर : गोलमुरी एम रोड निवासी सेवानिवृत्त एसीएमअो डॉ मनीष अग्रवाल के घर से तीन मिनट के अंदर ही चोरों ने आठ लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली. घटना रविवार शाम की है. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. घटना के समय डॉ अग्रवाल की पत्नी घर में पूजा कर रही थी. जैसे ही वह पूजा घर में घुसी चोर घर में घुस गये.
उस समय अलमारी खुली थी और चोर घर से नकद दो हजार रुपये, एक डायमंड का इयर टॉप्स, एक लॉकेट, एक बैंगल, एक जोड़ी कंगन, एक रिंग, सिल्वर 10 ग्राम, मोबाइल अौर पांच ग्राम के सिक्के चोरी कर ले गये. डॉ अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वे पत्नी के साथ आभूषण दिखाने के लिए लेकर गये थे अौर थोड़ी देर पहले ही घर में घुसे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










