भूषण स्टील के टेकओवर के लिए 100 अधिकारियों की सूची तैयार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर. टाटा स्टील द्वारा भूषण स्टील को टेकओवर करने की तैयारी अंतिम चरण में है. इस मामले में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. एनसीएलटी का फैसला आते ही इस दिशा में काम तेज हो जायेगा. टाटा स्टील में इस पर तेजी से काम चल रहा है. बड़े अधिकारियों को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर. टाटा स्टील द्वारा भूषण स्टील को टेकओवर करने की तैयारी अंतिम चरण में है. इस मामले में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. एनसीएलटी का फैसला आते ही इस दिशा में काम तेज हो जायेगा. टाटा स्टील में इस पर तेजी से काम चल रहा है.
बड़े अधिकारियों को इसका प्रभार दिया जायेगा. उनके अधीन करीब सौ अधिकारियों की टीम बनायी गयी है. जो बेहतर प्रोडक्शन पर नजर रखेगी. कम मैन पावर में बेहतर उत्पादकता के साथ टाटा स्टील और भूषण स्टील दोनों में प्रोडक्शन बेहतर हो, इस पर जोर रहेगा. उल्लेखनीय है कि भूषण स्टील की ऋणदाताओं की समिति ने टाटा स्टील के 35,200 करोड़ रुपये के ऑफर और साथ में 12.27 प्रतिशत इक्विटी की पेशकश को मंजूर कर लिया है.
इस पर एलएंडटी समेत अन्य अड़चनों को दूर कर लिया गया है और सुनवाई भी पूरी हो चुकी है. एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम एम कुमार की अगुवाई वाली एनसीएलटी की प्रधान पीठ ने इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रखा. एनसीएलटी में कभी भी इस पर फैसला आ सकता है. फैसला आने के बाद की भी रणनीति बनायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










