गैर कंपनी इलाके में रहने वाली चार लाख आबादी रात भर रही परेशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : तेनुघाट थर्मल की एक इकाई में उत्पादन ठप होने से बुधवार शाम 7.20 बजे से लेकर गुरुवार सुबह सवा नौ बजे तक 14 घंटे गैरकंपनी इलाकों में बिजली संकट बना रहा. कम सप्लाई के कारण शेडिंग कर विभिन्न इलाकों में दो से चार घंटे के अंतराल पर बिजली दी जा रही थी. मानगो […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : तेनुघाट थर्मल की एक इकाई में उत्पादन ठप होने से बुधवार शाम 7.20 बजे से लेकर गुरुवार सुबह सवा नौ बजे तक 14 घंटे गैरकंपनी इलाकों में बिजली संकट बना रहा.
कम सप्लाई के कारण शेडिंग कर विभिन्न इलाकों में दो से चार घंटे के अंतराल पर बिजली दी जा रही थी. मानगो सब स्टेशन, कुंवर बस्ती अौर काली मंदिर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में रात को घंटों बिजली गुल रही. बिजली नहीं रहने के कारण चार लाख की आबादी रात भर मच्छर से परेशान रही. मानगो के कई इलाकों में सुबह जलापूर्ति ठप रही.
वहीं छोटा गोविंदपुर, बिरसानगर, मनीफीट, भुइयांडीह, सरजामदा, करनडीह, सोपोडेरा, बामनगोड़ा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, जुगसलाई, बागबेड़ा में शेडिंग कर बिजली की सप्लाई की गयी. स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) ने चांडिल ग्रिड से जुड़े मानगो अौर गोलमुरी ग्रिड को नियंत्रित रूप से बिजली लेने का आदेश दिया था. सुबह नौ बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










