ePaper

वाट्सएप ने बिछड़े बच्चे को माता पिता से मिलाया

Updated at : 19 Apr 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
वाट्सएप ने बिछड़े बच्चे को माता पिता से मिलाया

जमशेदपुर : मानगो दाईगुट्टू साव लाइन नंबर पांच निवासी शैलेंद्र कुमार यादव के पुत्र (चार ) सक्षम कुमार यादव दिन में बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे से लापता हो गया. लगभग पांच बजे एक वाट्सएप मैसेज से परिजनों को बच्चे के कपाली टीओपी में होने की सूचना मिली. कपाली टीओपी पहुंचने पर परिजनों […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो दाईगुट्टू साव लाइन नंबर पांच निवासी शैलेंद्र कुमार यादव के पुत्र (चार ) सक्षम कुमार यादव दिन में बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे से लापता हो गया. लगभग पांच बजे एक वाट्सएप मैसेज से परिजनों को बच्चे के कपाली टीओपी में होने की सूचना मिली. कपाली टीओपी पहुंचने पर परिजनों ने कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद पुलिस ने बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया. इस दौरान बच्चे की मां व पिता की आंखें भर आयी थीं. सक्षम तामोलिया गोविंद विद्यालय में एलकेजी का छात्र है.
पांच- छह युवकों ने थाना पहुंचाया था : इस संबंध में थानेदार लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि अपराह्न सवा तीन बजे पांच-छह युवकों ने बच्चे को टीओपी पहुंचाया था. टीओपी पहुंचे युवकों ने बताया कि बच्चा रोते हुए नंगे पांव कपाली की ओर जा रहा था. इसी दौरान उन लोगों ने उसे रोककर उसका नाम पूछने का प्रयास किया.
लेकिन, बच्चा अपना नाम नहीं बता सका. सिर्फ यादव टाइटल बता रहा था. टीओपी में आने के बाद बच्चे को नींद आ रही थी. जिसके बाद जवानों ने उसे पुलिस बैरेक में सुला दिया था. नींद खुलने के लगभग दो घंटे बाद पांच बजे से पुलिस उसे बाइक पर बिठाकर घूम रही थी. मगर, बच्चे की पहचान नहीं हो सकी. आजादनगर और उलीडीह थाना से भी संपर्क करने के बाद भी बच्चे का पता नहीं लगने पर उसकी तस्वीर खींचकर वाट्सएप ग्रुप में डाला गया. जिससे बच्चे के परिजन टीओपी तक पहुंचे.
नंगे पांव घूम रहे बच्चे को युवकों ने टीओपी पहुंचाया
मां नीलम देवी ने बताया कि पति शैलेंद्र कुमार यादव बाइक से सक्षम को स्कूल से लेकर आये. उसे घर में उतारा. इसके बाद वे बाहर बाइक बनाने लगे. उसने घर में बेटे को नहलाया. फिर उसे फ्रूटी पीने को दिया. इसके बाद वह घर के काम में लग गयी. इस बीच सक्षम घर से निकल गया. उसे लगा कि वह कहीं बाहर खेल रहा होगा.
दादी गायत्री देवी ने दोपहर 1.30 बजे पड़ोसी के घर में उसे तलाशा. मगर कहीं पता नहीं चला. इसके बाद घरवाले व बस्ती के लोग उसकी खोज में जुट गये. मगर शाम तक उसका पता नहीं चला. लगभग सात बजे वाट्सएप से पता चला कि सक्षम कपाली थाना में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola