प्रधानमंत्री जी! आपको इतनी ऊर्जा कहां से मिलती है : काले
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले के बेटे तरनप्रीत सिंह काले ने बुधवार को लंदन में चल रहे ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा़ उन्होंने मोदी से पूछा कि आप बीस-बीस घंटे काम करते हैं. इतनी उर्जा आपको कहां से मिलती है? इस पर प्रधानमंत्री […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले के बेटे तरनप्रीत सिंह काले ने बुधवार को लंदन में चल रहे ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा़ उन्होंने मोदी से पूछा कि आप बीस-बीस घंटे काम करते हैं. इतनी उर्जा आपको कहां से मिलती है?
इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे बीस साल से मैं वन केजी, टू केजी गालियां खा रहा हूं. इस जवाब से मोदी-मोदी के नारे लगने लगे़ नारे का शोर थमते ही पीएम ने एक कहानी सुनायी़ कहा कि किसी तीर्थ स्थान पर पर्वतमाला की तराई के अंदर एक महात्मा बैठे थे़ एक आठ साल की बच्ची अपने तीन साल के भाई को गोद में उठाकर पहाड़ चढ़ रही थ़ी़ इसे देख महात्मा ने बच्ची से पूछा कि तुम्हें थकान नहीं लग रही है क्या़ बच्ची ने कहा कि यह मेरा भाई है़ इस पर फिर बच्ची ने महात्मा ने अपना सवाल दोहराया़ बच्ची का जवाब फिर भी नहीं बदला़ तीसरी बार महात्मा ने पूछा कि मैं ये नहीं पूछ रहा हूं कि तुम्हारा रिश्तेदार कौन है़ मैं पूछ रहा हूं कि तुम्हें थकान नहीं लग रही है़
इस पर बच्ची ने कहा महात्मा जी ये मेरा भाई है और भाई का थकान नहीं लगता़ कहानी पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मेेरे लिए सवा सौ करोड़ देशवासी मेरे परिवार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










