ऑनलाइन जमा फीस सर्वर में नहीं दिखी, हंगामा हुआ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में स्नातक द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने के दौरान बुधवार को फिर से हंगामा हुआ. अपनी परेशानी बताने के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्राएं प्रिंसिपल के पास गयी लेकिन कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम के कारण प्राचार्य से उनकी बात नहीं हो सकी. ऑनलाइन पेमेंट भुगतान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में स्नातक द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने के दौरान बुधवार को फिर से हंगामा हुआ. अपनी परेशानी बताने के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्राएं प्रिंसिपल के पास गयी लेकिन कॉलेज में चल रहे कार्यक्रम के कारण प्राचार्य से उनकी बात नहीं हो सकी.
ऑनलाइन पेमेंट भुगतान करने के बावजूद सर्वर में पेमेंट-शो नहीं करने के कारण छात्राओं को इधर-उधर भटकना पड़ा. परेशानी बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने सर्वर एक्सपर्ट को बुलाया. इसके बाद देर शाम तक सिस्टम अपडेट करने का काम चलता रहा. कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की परेशानी देखते हुए 23 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी हे. यह तिथि 18 अप्रैल को समाप्त हो रही थी. बुधवार को भी काउंटर पर छात्राओं की लंबी लाइन थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










