टाटा कमिंस यूनियन में चुने गये 19 कमेटी मेंबर, को-आॅप्शन पर आज होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : कंपनी परिसर में बुधवार को हुए टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के चुनाव में 99 प्रतिशत मतदान हुआ. एक निर्विरोध समेत सभी 19 कमेटी मेंबर मेंबरों का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. विजेता कमेटी मेंबरों के नामों की घोषणा रात दस बजे कर दी गयी. इसके बाद विजयी कमेटी मेंबरों ने मीटिंग की जिसमें […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कंपनी परिसर में बुधवार को हुए टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के चुनाव में 99 प्रतिशत मतदान हुआ. एक निर्विरोध समेत सभी 19 कमेटी मेंबर मेंबरों का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. विजेता कमेटी मेंबरों के नामों की घोषणा रात दस बजे कर दी गयी. इसके बाद विजयी कमेटी मेंबरों ने मीटिंग की जिसमें चुनाव पदाधिकारी भी मौजूद थे. कमेटी मेंबरों ने गुरुवार की सुबह नौ बजे कंपनी परिसर में बैठक बुलायी है. इसमें को-ऑप्शन पर निर्णय लिया जायेगा.
तय कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को सुबह नौ बजे से वोटिंग शुरू हुई. शाम पांच बजे तक मतदान चला. चुनाव में कुल 805 में से 802 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. एक सीट पर एक कमेटी मेंबर पहले ही निर्विरोध हो चुके थे. कंपनी परिसर स्थित इंजन ट्रेनिंग सभागार में मतदान हुआ.
मतदान के लिए हर निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग-अलग बूथ और मतपेटियां रखी गयी थीं. एटीपी में दो और बाकी जगहों पर एक बैलेट बॉक्स रखा गया था. वोटरों को गेटपास दिखाने पर मतपत्र दिया जा रहा था. बुधवार को नाइट शिफ्ट के सभी कर्मचारियों को बी शिफ्ट ड्यूटी में बुलाया गया था. चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र विश्वकर्मा और वरुण कुमार सिंह के अलावा एसएस राणा, निलय कुमार सिंह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के तौर पर सक्रिय रहे. चुनाव संचालन समिति के पांच सदस्य सहित मतदान और मतगणना के लिए आठ लोगों को चुनाव कार्य में लगे हुए थे.
राजेंद्र सिंह का को-ऑप्शन तय, अरुण होंगे महामंत्री !
टाटा कमिंस यूनियन चुनाव में को-ऑप्शन पर निर्णय तो गुरुवार को लिया जाना है, लेकिन यह तय है कि वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को फिर से को-ऑप्शन करने की तैयारी है. वहीं फिर से अरुण सिंह को ही महामंत्री के पद पर आसीन किया जा सकता है ताकि यूनियन की गतिविधियां सामान्य तरीके से संचालित हो सके. हालांकि इस मामले में किसी ने कुछ भी कहने से इंकार किया है. चुनाव पदाधिकारी ने कहा है कि को-ऑप्शन फिर से कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola