मृतक की शिनाख्त नहीं, घायल युवक का चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर मेन रोड में छप्पन भोग के पास सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और एक युवक घायल हो गया. मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है, जबकि घायल मधु कुमार (25) बागबेड़ा के बजरंग टेकरी शीतला मंदिर के पास का रहने वाला है. बिष्टुपुर पुलिस की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर मेन रोड में छप्पन भोग के पास सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और एक युवक घायल हो गया. मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है, जबकि घायल मधु कुमार (25) बागबेड़ा के बजरंग टेकरी शीतला मंदिर के पास का रहने वाला है. बिष्टुपुर पुलिस की मदद से मधु की बहन पुष्पा प्रसाद दोनों को लेकर कांति लाल अस्पताल लेकर आयी, जहां मधु के साथी को मृत घोषित कर दिया गया.

पुष्पा ने कहा कि उसका भाई सोनारी जाने की बात कह कर शाम को घर से बाइक से निकला था. वह बिष्टुपुर बाजार खरीदारी करने आयी थीं. रात लगभग दस बजे वह घर जाने के लिए छप्पन भोग के पास टेंपो में बैठने जा रही थी, तो टेंपो चालक ने उसे जल्दी बैठने को कहा. हड़बड़ी का कारण पूछने पर टेंपो चालक ने कहा कि एक्सीडेंट हुआ है अौर लाश उठानी पड़ेगी, इस लिए वह जल्दी जाना चाहता है.

टेंपो चालक से यह बात सुन कर वह टेंपो से उतर कर घायल हालत में सड़क पर पड़े युवक के पास गयी, तो देखा कि उसका भाई घायल अवस्था में पड़ा है तथा उसके साथ एक अन्य युवक है. तब तक दुर्घटना की बात सुन कर कर बिष्टुपुर थाना प्रभारी वहां आ गये अौर उनके सहयोग से दोनों को कांति लाल अस्पताल (मेडिका) लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने एक युवक (28) को मृत घोषित कर दिया. पुष्पा प्रसाद के अनुसार दुर्घटना में मृत युवक को वह नहीं जानतीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola