बिल्डर पर लगाया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. सोमवार को जेएनएसी की तीन अलग-अलग टीमों ने शहर के कई हिस्सों में अभियान चलाया. सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी, ज्योतिपुंज पांडेय तथा सोनल सिंह ने स्वच्छता, नक्शा विचलन, ट्रेड लाइसेंस तथा पॉलीथिन उपयोग को लेकर मिली शिकायतों पर कार्रवाई की. शकील मेहंदी ने धतकीडीह में एक बिल्डर द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर. सोमवार को जेएनएसी की तीन अलग-अलग टीमों ने शहर के कई हिस्सों में अभियान चलाया. सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी, ज्योतिपुंज पांडेय तथा सोनल सिंह ने स्वच्छता, नक्शा विचलन, ट्रेड लाइसेंस तथा पॉलीथिन उपयोग को लेकर मिली शिकायतों पर कार्रवाई की. शकील मेहंदी ने धतकीडीह में एक बिल्डर द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालने पर ऑनस्पॉट जुर्माना लगाया.

सिटी मैनेजर ज्योतिपुंज के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सोनारी में एक निर्माणाधीन भवन को सील किया. एसएनपी एरिया में ट्रेड लाइसेंस की जांच में आधा दर्जन ऐसे लोगों से 13500 रुपये अर्थदंड वसूला गया. सोनल सिंह ने कदमा बाजार में पॉलीथिन के उपयोग की जांच को लेकर अभियान चलाते हुए 6900 रुपये का जुर्माना वसूला.

होर्डिंग-पोस्टर फ्री होगा शहर
जमशेदपुर. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र शहर को होर्डिंग व पोस्टर फ्री बनाने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है. अगले एक साल में चार चरणों में जमशेदपुर अक्षेस इसके लिए अभियान चलायेगा. पहले चरण में बिना अनुमति के लगाये गये होर्डिंग हटाने के साथ-साथ दोषी एजेंसी, व्यवसायियों पर जुर्माना लगाया जायेगा. इसके बाद पोस्टर, स्टीकर और दीवार लेखन पर रोक लगायी जायेगी. आखिरी चरण में जेएनएसी और शहर की स्थानीय कंपनियों की अनुमति से लगे होर्डिंग हटाये जायेंगे.
हालांकि यूनीपोल, एडवर्टाइजिंग क्योस्क, चलंत प्रचार वाहन, हैंडबिल आदि पर पाबंदी नहीं होगी. विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यदि इस कार्य योजना को क्रियान्वित करने में शहरवासियों का सहयोग मिला तो शहर भी अगले स्वच्छता सर्वेक्षण तक इंदौर जैसे शहरों की तरह होर्डिंग फ्री तथा व्यवस्थित शहर हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola