Jharkhand : जब रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे दौड़ रहे थे चार हाथी, ट्रेन ने मार दी टक्कर

Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर : झारखंड-ओड़िशा बाॅर्डर पर स्थित चक्रधरपुर-झारसुगुड़ा रेल मंडल से 30 किलोमीटर दूर रविवार की रात ट्रेन की टक्कर से चार हाथियों की मौत हो गयी. बागडीही और पानपाली स्टेशन के बीच हुई इस दुर्घटना के कारण ट्रेनों का परिचालन काफी देर तक बाधित रहा. ट्रैक से हाथियों के शवों को हटाने के बाद रेल […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : झारखंड-ओड़िशा बाॅर्डर पर स्थित चक्रधरपुर-झारसुगुड़ा रेल मंडल से 30 किलोमीटर दूर रविवार की रात ट्रेन की टक्कर से चार हाथियों की मौत हो गयी. बागडीही और पानपाली स्टेशन के बीच हुई इस दुर्घटना के कारण ट्रेनों का परिचालन काफी देर तक बाधित रहा. ट्रैक से हाथियों के शवों को हटाने के बाद रेल यातायात फिर से शुरू हो गया है.

दरअसल, बागडीही और पानपाली रेलवे स्टेशन के बीच काफी घना जंगल है. इस क्षेत्र में हाथी लगातार विचरण करते रहते हैं. रविवार की रात जैसे ही ट्रेन इस इलाके से गुजरी, ट्रैक पर चार हाथी आ गये. इनमें से दो छोटे और दो बड़े थे. सभी हाथी ट्रेन के आगे-आगे दौड़ने लगे. इसी दौरान ट्रेन ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी और सभी हाथियों की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola