21 केंद्राें पर कल 17740 वोटर करेंगे मत का प्रयोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : कपाली नगर पर्षद चुनाव 16 अप्रैल काे हाेगा. मतदान के 48 घंटे पूर्व शनिवार काे चुनाव प्रचार समाप्त हाे गया. रविवार काे पार्टी प्रत्याशी आैर संगठन के लाेग डाेर-टू-डाेर जनसंपर्क अभियान चलाकर बची हुई कमियाें काे पूरा करेंगे, साथ ही साथ बूथ मैनेजमेंट का गणित पाेलिंग एजेंटाें काे समझाने का काम करेंगे. कपाली […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कपाली नगर पर्षद चुनाव 16 अप्रैल काे हाेगा. मतदान के 48 घंटे पूर्व शनिवार काे चुनाव प्रचार समाप्त हाे गया. रविवार काे पार्टी प्रत्याशी आैर संगठन के लाेग डाेर-टू-डाेर जनसंपर्क अभियान चलाकर बची हुई कमियाें काे पूरा करेंगे, साथ ही साथ बूथ मैनेजमेंट का गणित पाेलिंग एजेंटाें काे समझाने का काम करेंगे.
कपाली नगर पर्षद चुनाव काे देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए ज्वाइंट अॉर्डर जारी कर दिया है और कपाली के सभी 21 बूथाें काे संवेदनशील घाेषित किया है. कपाली का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच प्रशासनिक पदाधिकारियाें के साथ पांच पुलिस पदाधिकारियाें की नियुक्ति की गयी है. इसके अलावा दाे सुपर जाेन बनाये गये हैं, जिनमें प्रशासनिक अाैर पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे.
जिला प्रशासन ने चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारियाें काे निर्देश दिया है कि किसी भी हाल मे मतदान केंद्र के पास भीड़ नहीं लगे. मतदान खत्म करने के बाद सुरक्षा की प्राथमिकता तय करते हुए इवीएम लेकर मतगणना केंद्र की आेर मूव करेंगे. इस दाैरान सभी पदाधिकारी मुख्यालय व वरीय पदाधिकारियाें के संपर्क में रहेंगे. साेमवार काे मतदान कराने के लिए पाेलिंग पार्टी रविवार काे ही इवीएम लेकर जिला मुख्यालय से रवाना हाे जायेगी. पुलिस सुरक्षा में पाेलिंग पार्टी इवीएम के साथ रविवार की रात कलस्टर पर ही रुकेगी.
मतदान के दिन ही दाे सेक्टराें में मतदानकर्मियाें काे इवीएम के साथ पुलिसकर्मी कड़ी सुरक्षा में लेकर सभी 21 मतदान केंद्राें की आेर रवाना हाेंगे. अहले सुबह मतदान कर्मी अपने-अपने बूथाें पर चुनावी तैयारियाें काे तय समय के पूर्व अंतिम रूप प्रदान करेंगे. वहीं दूसरी ओर चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च किया गया.कपाली चुनाव एक नजर में
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी : भाजपा से निखत परवीन, आजसू से शहनवाज बीबी, झामुमाे से आयशा रिजवी, निर्दलीय छायारानी महताे व फरजाना सफी.उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी : भाजपा से साेनू सिंह, झामुमाे से परवेज आलम, कांग्रेस से सरवर आलम, आजसू से सुधीर सिंह, निर्दलीय रजिया मंजर व माेहम्मद हयात.21 बूथाें पर हाेगा मतदान : 10 नंबर बूथ पर वार्ड सदस्य के लिए नहीं हाेगा मतदान. वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी नूर माेहम्मद की करंट लगने से माैत हाे गयी थी, जिसके कारण मतदान रद्द कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










