वज्रपात से वृद्ध की मौत
चाईबासा/ सरायकेला : खूंटपानी प्रखंड की पूरुनिया पंचायत अंतर्गत डोम्बरा गांव में मंगलवार की शाम आये आंधी-बारिश में हुए वज्रपात से 70 वर्षीय मनोहर गोप की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मनोहर गोप (70) शौच के लिए अपने घर के पीछे गये थे. तभी जोर से बिजली चमकी और वज्रपात हो गया. वज्रपात से […]
चाईबासा/ सरायकेला : खूंटपानी प्रखंड की पूरुनिया पंचायत अंतर्गत डोम्बरा गांव में मंगलवार की शाम आये आंधी-बारिश में हुए वज्रपात से 70 वर्षीय मनोहर गोप की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मनोहर गोप (70) शौच के लिए अपने घर के पीछे गये थे. तभी जोर से बिजली चमकी और वज्रपात हो गया. वज्रपात से उसका पूरा शरीर झुलस गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बुधवार सुबह ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने पर पांड्राशाली ओपी पुलिस डोमरा गांव पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बीडीओ सुनिला खलखो,स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










