दो जिलों में था नेटवर्क, साल भर से कर रहे थे ठगी

Updated:
विज्ञापन

गुवा : मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर गरीब महिलाओं से लाखों की ठगी करने के आरोप में गुवा से पकड़े गये छह आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. इन पर सरकारी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करते हुए अवैध उगाही का मामला दर्ज किया गया है. इस चर्चित जालसाजी में पुलिस ने […]

विज्ञापन

गुवा : मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर गरीब महिलाओं से लाखों की ठगी करने के आरोप में गुवा से पकड़े गये छह आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. इन पर सरकारी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करते हुए अवैध उगाही का मामला दर्ज किया गया है. इस चर्चित जालसाजी में पुलिस ने मंगलवार को गुवा के रामनगर से सभी आरोपियों को पकड़ा था.

गुवा निवासी सेलकर्मी बलबीर करवा (42), किरीबुरू निवासी सुशांत करवा व भरत करवा (26), चक्रधरपुर निवासी कार्तिक मुखी (25), जमशेदपुर के सोनारी निवासी गणेश राव (30) व देवराज सिंह (48) को चाईबासा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.हालांकि, बलबीर करवा की पत्नी सह आजसू नेत्री बसंती करवा को पुलिस ने पर्याप्त सबूत नहीं हो पाने के कारण छोड़ दिया है. फिर भी, इस केस में अपना नाम सामने आने के बाद वह बुधवार सुबह से वकीलों के संपर्क में है और अग्रिम जमानत के लिए प्रयास कर रही है. दूसरी ओर, आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद भुक्तभोगी लोग अपनी रकम वापसी के लिए चिंतित हैं.

दो जिलों में फैला था नेटवर्क, साल भर से काम. जेल भेजे गये आरोपियों में एक देवराज सिंह पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. उस पर आरोप है कि उसने उक्त पांचों के साथ मिलकर गुवा में ही लगभग ढाई सौ महिलाओं को अपना शिकार बनाया और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिये. पुलिस के सूत्रों की मानें तो ठगी का नेटवर्क दो जिलों में फैला था और ये पिछले एक साल से इस काम को अंजाम दे रहे थे. बताया जा रहा है गुवा के अलावा किरीबुरू में 50, मझगांव में 50, चाईबासा एवं चक्रधरपुर में 100 तथा जमशेदपुर में लगभग 50 महिलाएं भी इनकी ठगी का शिकार हुई हैं. ये ठग मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर एक-एक हजार रुपये एडवांस के रूप में लेकर फॉर्म भरवाते थे लेकिन न कोई पावती रसीद देते न ही कोई एकाउंटिंग करते थे. मोटी रकम ऐंठकर भागने के फिराक में थे. गुवा में एक साल से जमे ये ठग मोटी रकम वसूलकर भागने की फिराक में थे. इसके लिए प्लान भी तैयार था, तब तक मामले का भंडाफोड़ हो गया. अन्य साथियों के मोबाइल बंद. बताया जा रहा है कि इस गिरोह का मुख्य कार्यालय जमशेदपुर में है.

घटना के सामने आने के बाद से गिरोह के कई सदस्यों के मोबाइल स्विच्ड ऑफ हैं. डेढ़ गुना ग्राहक के लालच में गुवा पहुंचे थे. गिरोह के पहुंचने की कहानी गुवा दिलचस्प है. छह में से एक आरोपी किरीबुरू निवासी भरत करवा बलबीर करवा का रिश्तेदार है. बलबीर किसी काम से किरीबुरू गया और वहां इस धंधे को देखा. उसने वादा किया कि वह किरीबुरू से डेढ़ गुना ग्राहक गुवा में दिलाएगा. अपना वादा निभाते हुए उसने डेढ़ सौ ग्राहक खोजकर दिये भी. लेकिन यहीं पर गिरोह पकड़ा भी गया.

सात में से कुल छह आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. पिछले कई दिनों से पुलिस प्रयासरत थी कि इस गिरोह के सभी लोग गिरफ्त में आ जाएं. मंगलवार को गुप्त सुचना मिली कि बलबीर करवा के घर सभी आरोपी जुटे हैं. पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया. इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
संजय कुमार, थाना प्रभारी, गुवा
बेटे ने मां-पिता पर किया चाकू से जानलेवा हमला
काशीडीह
जमीन अपने नाम करवाने का बना रहा था दबाव
बेटे की हरकतों से तंग आकर मां-पिता दो साल से रिफ्यूजी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं
जमशेदपुर. काशीडीह बगान एरिया निवासी गोविंद साहू ने जमीन अपने नाम लिखने से इंकार करने पर अपनी मां लक्ष्मी देवी और पिता सीताराम साहू पर चाकू से जानलेवा हमला किया. हंगामा सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने लक्ष्मी व सीताराम को बचाया व एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. लक्ष्मी देवी ने साकची थाना में पुत्र गोविंद साहू और बहू गंगा देवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. की घटना बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे की है. बेटे द्वारा अक्सर मारपीट करने से परेशान होकर वृद्ध मां-बाप पौने दो साल से काशीडीह में अपना घर छोड़कर रिफ्यूजी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं.
दुकान पर बैठे थे, पहले कचरा फेंका, फिर मारपीट
घायल लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं. बड़ा बेटा गोविंद साहू चाहता है कि वह पूरी संपत्ति हड़प ले. गोविंद साहू की 18 वर्ष पूर्व शादी हुई थी. शादी के कुछ साल बाद से ही वह जमीन अपने नाम लिखवाने का दबाव बना रहा है. विरोध करने पर मारपीट करता था. घर में एक किराना दुकान है, जिसमें उसके पति सीताराम साहू और वह बैठतीं है. बुधवार को दोनों दुकान में बैठे थे तभी बड़ा बेटा गोविंद साहू आया और दुकान में कचरा फेंका. उसने तराजू पर भी कचरा फेंका. विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया. चाकू उनके बायें हाथ में लगा. पति बचाने आये तो उन्हें भी लात-मुक्कों से पीटा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola