2017 में पास पीजी छात्रों को अंक सुधार का मौका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : कोल्हान विवि से शैक्षणिक सत्र 2015-17 में स्नातकोत्तर की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को अंक सुधार का माैका मिलेगा. विवि के परीक्षा नियंत्रक विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी. इसके तहत पास आउट छात्र अधिकतम दो प्रश्न पत्राें के अंक सुधार के लिए वर्ष 2018 […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कोल्हान विवि से शैक्षणिक सत्र 2015-17 में स्नातकोत्तर की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को अंक सुधार का माैका मिलेगा. विवि के परीक्षा नियंत्रक विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी. इसके तहत पास आउट छात्र अधिकतम दो प्रश्न पत्राें के अंक सुधार के लिए वर्ष 2018 की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
इसके लिए प्रति पेपर 500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है. परीक्षा फाॅर्म 12 से 19 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे. 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 से 24 अप्रैल तक आवेदन किये जा सकेंगे. इस संबंध में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को भी पत्र की प्रति भेजी गयी है.
वर्ष 2018 में अधिकतम दो प्रश्न पत्रों में फिर परीक्षा में शामिल होने का मिलेगा मौका
20 से 24 अप्रैल तक परीक्षा आवेदन पत्र भरने में लगेगा 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क
जेनरेट इ- वे बिल का टाइम बढ़ा सकेंगे व्यापारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










