साहू का अपहरण कर 20 लाख रुपये फिरौती

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : गालूडीह की पैरागुड़ी खड़िया कॉलोनी के डीजल मिस्त्री शक्तिपद साहू का अपहरण कर 20 लाख रुपये फिरौती लेने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें लखीराम किस्कू (ईंटामारा, एमजीएम), रवि सोरेन उर्फ छोटू (गोविंदपुर सिरका, एमजीएम), अनिल सोरेन (जगन्नाथपुर) और विजय मिस्त्री उर्फ विजय भान सिंह (गदड़ा, परसुडीह) शामिल […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गालूडीह की पैरागुड़ी खड़िया कॉलोनी के डीजल मिस्त्री शक्तिपद साहू का अपहरण कर 20 लाख रुपये फिरौती लेने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें लखीराम किस्कू (ईंटामारा, एमजीएम), रवि सोरेन उर्फ छोटू (गोविंदपुर सिरका, एमजीएम), अनिल सोरेन (जगन्नाथपुर) और विजय मिस्त्री उर्फ विजय भान सिंह (गदड़ा, परसुडीह) शामिल है. चारों के पास से फिरौती के 11.56 लाख रुपये बरामद हुए हैं. वहीं फिरौती की रकम से खरीदी तीन बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. कुछ फिरौती की रकम चारों ने खर्च कर दिये हैं.

पटमदा के बिलाल ने छह लाख में मकान खरीदा
वहीं फरार पटमदा के अपराधी बिलाल मांझी ने फिरौती की छह लाख रकम अपने पास रखी थी. छह लाख से बिलाल ने कपाली में एक मकान खरीदा है. बिलाल पर पटमदा में मुखिया की हत्या करने और मानगो में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. पुलिस बिलाल की तलाश कर रही है. इसकी जानकारी एसएसपी अनूप बिरथरे ने संवाददाता सम्मेलन में दी.
घाटशिला का रवि जा चुका है जेल
एसएसपी ने कहा कि रवि सोरेन पूर्व में घाटशिला से रंगदारी व आर्म्स एक्ट के मामले में दो बार जेल जा चुका है. मामले का उद्भेदन करने वाले पुलिस अधिकारियों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर सिटी एसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी अनुरंजन किस्पोटा, एएसपी प्रणव आनंद झा, एसडीपीओ राजेंद्र कुमार दुबे, घाटशिला अंचल अजय कुमार, एमजीएम थानेदार अरविंद कुमार, गालूडीह थानेदार सुधांशु कुमार, पटमदा थानेदार महेंद्र करमाली, धालभूमगढ़ थानेदार उत्तम कुमार तिवारी तथा एएसआइ अब्दुल रहीम मौजूद थे.
राजमिस्त्री ने घर में रुपये होने की दी जानकारी
एसएसपी ने बताया कि डीजल मिस्त्री शक्तिपद साहू ने जमीन बेचकर गांव में घर बना रहा है. इसमें लखीराम किस्कू राजमिस्त्री का काम करता था. लखीराम को जानकारी हो गयी थी कि शक्तिपद ने जमीन बेचकर अपने घर पर 30 लाख रुपये रखे हैं. लखीराम किस्कू ने रुपये होने की जानकारी रवि सोरेन को दी. रवि सोरेन ने अपने साला अनिल सोरेन और दोस्त विजय मिस्त्री व बिलाल मांझी से मिलकर अपहरण करने का प्लान बनाया. प्लान के अनुसार चार अप्रैल को रवि सोरेन और विजय सुबह सात बजे टीवीएस मोपेड गाड़ी से शक्तिपद साहू को मशीन ठीक कराने के लिए गोलकाटा-काशीडीह के नाम पर ले गये.
बीच रास्ते में उसे अन्य साथियों की मदद से पिस्टल सटाकर नरगा जंगल की तरफ ले गये. जंगल से दोपहर में अपराधियों ने शक्तिपद के मोबाइल से परिवार वालों को फोन पर 20 लाख रंगदारी मांगी, भाई चंदन साव एवं भतीजा निधूबन साहू बीस लाख लेकर जंगल गये. फिरौती की रकम लेने के बाद अपराधियों ने शक्तिपद साहू को छोड़ दिया और वह घर पहुंच गये.
1.26 करोड़ में शक्तिपद ने बेची है जमीन
शक्तिपद साव ने बताया कि छह माह पूर्व ही उसने करीब 1.26 करोड़ की जमीन बेची है. उसके दो भाई और चार बहन है. पिता नहीं हैं, मां है. परिजनों के बीच पैसाें का बंटवारा हो गया है. बहनों को अभी उनका हिस्सा नहीं मिला है. वह अपना मकान बना रहा है. इस कारण उसने घर में ही 30 लाख रुपये रखे थे.
दो दिनों बाद फिर मांगे तीस लाख रुपये : शक्तिपद साहू को अपहरण करने के बाद फिरौती के रूप में आरोपियों को बीस लाख रुपये मिले थे. दो दिनों के बाद अपराधियों के मन में फिर लालच पैदा हुई. उन्होंने दोबारा तीस लाख रुपये रंगदारी मांगी.
रंगदारी मांगने पर शक्तिपद ने जानकारी पुलिस को दी. इधर फिरौती की राशि एक लाख रुपये लखीराम किस्कू को, छह लाख रुपये बिलाल मांझी और शेष राशि तीनों से साढ़े-साढ़े चार लाख आपस में बांट लिया था. फिरौती की राशि में से रवि ने 40 हजार रुपये की घर में बोरिंग करा ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola