मां-बेटी को आज भेजा जायेगा रिनपास

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में दो साल से एक कमरे में गुमनामी की जिंदगी जी रही मां-बेटी को सोमवार रांची स्थित मानसिक आरोग्यशाला भेजा जायेगा. इसके लिए प्रशसन ने तैयारी कर ली. सामाजिक कार्यकर्ता मीरा को बर्मामाइंस थाने से फोन करके रविवार की रात को सूचना दी गई है कि सोमवार को सुबह गाड़ी और सुरक्षा […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में दो साल से एक कमरे में गुमनामी की जिंदगी जी रही मां-बेटी को सोमवार रांची स्थित मानसिक आरोग्यशाला भेजा जायेगा. इसके लिए प्रशसन ने तैयारी कर ली. सामाजिक कार्यकर्ता मीरा को बर्मामाइंस थाने से फोन करके रविवार की रात को सूचना दी गई है कि सोमवार को सुबह गाड़ी और सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी. आप रांची चलने की तैयारी करें. मां-बेटी की देखरेख कर रही सामाजिक कार्यकर्ता मीरा शर्मा शनिवार को एसएसपी अनूप बिरथरे अौर एसडीअो माधवी मिश्रा से मिली थी.

उन्होंने मां-बेटी को रांची ले जाने के लिए सहयोग अौर सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था. एसएसपी ने सोमवार तक सुरक्षा अौर गाड़ी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था, जबकि एसडीअो ने सिविल सर्जन के माध्यम से व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था. रविवार की रात को मीरा शर्मा को फोन करके इसकी जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola