दुष्कर्म का विरोध करने पर जलायी गयी महिला की मौत
जमशेदपुर : गोविंदपुर थानांतर्गत भोला बागान निवासी ममता चक्रवर्ती की रविवार सुबह सात बजे टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. ममता को विनोद जायसवाल व उसके दोस्त ने दुष्कर्म का विरोध करने पर केरोसिन तेल डालकर शुक्रवार की रात 10 बजे जला दिया था. उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था. मामले में […]
जमशेदपुर : गोविंदपुर थानांतर्गत भोला बागान निवासी ममता चक्रवर्ती की रविवार सुबह सात बजे टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. ममता को विनोद जायसवाल व उसके दोस्त ने दुष्कर्म का विरोध करने पर केरोसिन तेल डालकर शुक्रवार की रात 10 बजे जला दिया था. उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था.
मामले में पुलिस एक आरोपी विनोद जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है. शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गोविंदपुर थाना पहुंचकर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाकर वहां से रवाना कर दिया. मृतका के भाई पोलाश चटर्जी ने कहा कि अगर पुलिस फरार आरोपी को नहीं पकड़ती है, तो थाने पर प्रदर्शन किया जायेगा. पोलाश ने बताया कि सोमवार को स्थानीय महिला-पुरुष एसएसपी अनूप बिरथरे से मिलकर गोविंदपुर थाना प्रभारी की शिकायत करेंगे. उन्होंने बताया कि अगर पुलिस तेजी दिखाती तो दूसरा आरोपी भी पकड़ा जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










